फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Motley' favorites have been hired to force me into retirement: Harish Rawat

चितकबरे चहेतों ने मुझे संन्यास दिलाने की ले रखी सुपारी : हरीश रावत

Fri, 04 Sep 2026 02:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
'Motley' favorites have been hired to force me into retirement: Harish Rawat
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, कुछ चितकबरे चहेतों ने मेरे सक्रिय राजनीति से संन्यास दिलाने की सुपारी ले रखी है। 60 से 62 वर्षों के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन से संन्यास छुपाकर नहीं लूंगा, जिस दिन संन्यास करूंगा, पूरे गाजे-बाजे के साथ करूंगा।
विज्ञापन

हरीश रावत ने कहा, मैं संन्यास को जीवन की उच्चतम स्थिति मानता हूं और मैं भविष्य में उस अवस्था में जाने का अभिलाषी भी हूूं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस दिन पार्टी नेतृत्व व प्रदेश के नेता मुझसे सक्रिय राजनीति से संन्यास की अपेक्षा करेंगे, मैं उन्हें ससम्मान धन्यवाद देते हुए उस सलाह को सबके साथ साझा करूंगा। कुछ दूसरी पार्टी के सक्रिय और अर्द्धसक्रिय शुभचिंतकों ने भी मुझे राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी है। मेरे ये चितकबरे चहेते मुझे संन्यास भी दिलवाना चाहते हैं। साथ ही कांग्रेस की चुनावी हार की गठरी भी मेरे सर पर रखना चाहते हैं। यह सत्य है कि मैं जितने चुनाव जीता हूं, उससे अधिक चुनाव हारा हूं। मगर यह भी सत्यता है कि हर हार के बाद मैं जीत के नए संकल्प के साथ खड़ा और आगे बड़ा हूं। हार और जीत जनता-जनार्दन के हाथ में है। लेकिन प्रारब्ध के लिखे को बदलने की कोशिश, संघर्ष और प्रार्थना करना ही मेरी खासियत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed