फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजधानी में मर्डर: लूट के लिए हत्या या राजदार ही जिम्मेदार? महिला के शरीर पर मिले खरोंच के निशान, गहने गायब

Fri, 04 Sep 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi अंकित सिंह, अमर उजाला, देहरादून
अंकित सिंह, अमर उजाला, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 04 Sep 2026 05:00 AM IST
सार

Dehradun Murder News: रायपुर थाना क्षेत्र की एमडीडीए कॉलोनी में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या कर दी गई। महिला घर में अकेली थीं।

विज्ञापन
Murder in Dehradun Was it killed for robbery or was an insider responsible Scratch marks found on women body
देहरादून में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

रायपुर थाना क्षेत्र में महिला रेखा बंसल की हत्या की घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पुलिस अब इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि रेखा बंसल की हत्या लूट के इरादे से की गई या फिर हत्यारा कोई ऐसा व्यक्ति है, जो मृतका के बारे में पहले से जानकारी रखता था और खास वजह से वारदात को अंजाम दिया।



जानकारी के अनुसार रेखा बंसल घटना के समय घर में अकेली मौजूद थीं। उनके पति दिनेश बंसल की डिस्पेंसरी रोड पर किताबों की दुकान है। बताया गया कि पति ने रेखा को कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया।

अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने पड़ोसियों को घर भेजकर स्थिति देखने को कहा। पड़ोसी जब घर पहुंचे तो रेखा बंसल बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

देहरादून: एमडीडीए कॉलोनी में वारदात; घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, हाथ से गायब मिला सोने का कंगन
 

Murder in Dehradun Was it killed for robbery or was an insider responsible Scratch marks found on women body
देहरादून में हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतका के बेटे की तहरीर पर रायपुर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घर से क्या-क्या सामान गायब है, वारदात के दौरान किसी बाहरी व्यक्ति के आने-जाने के साक्ष्य मिले हैं या नहीं और मृतका के परिचितों में से किसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि घर में सीसीटीवी कैमरा नहीं था।

Murder in Dehradun Was it killed for robbery or was an insider responsible Scratch marks found on women body
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे
घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। इसके साथ ही मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही रेखा बंसल के संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि पति का फोन न उठाने के कुछ घंटे पहले ही महिला की परिजनों से बात हुई है। एसपी देहात जया बलोनी ने बताया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही हत्या के कारण और आरोपी की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder in Dehradun Was it killed for robbery or was an insider responsible Scratch marks found on women body
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पड़ोसी ने बिस्तर पर अचेत देखा
पति के कहने पर पड़ोसी घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि रेखा बंसल अपने कमरे में बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी थीं। पड़ोसी ने इसकी सूचना उनके पति को दी। पति घर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
Murder in Dehradun Was it killed for robbery or was an insider responsible Scratch marks found on women body
हत्या के बाद बाहर खड़े कॉलोनी के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शरीर पर मिले खरोंच के निशान
पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद शुरुआती जांच में महिला के चेहरे पर पर खरोंच के निशान मिले। गले पर भी निशान बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed