फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Everyone was united in this unique journey

इस अनोखी यात्रा में हर कोई जुड़ता गया

Fri, 20 Sep 2013 03:52 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Sep 2013 03:52 PM IST
विज्ञापन
Everyone was united in this unique journey

राजधानी में अनोखी यात्रा देखने को मिली। इस यात्रा में कोई शोरगुल नहीं था और सबने इस यात्रा को सराहा।

विज्ञापन


इस यात्रा में बप्पा और राम दरबार की एक-एक झांकी और पीछे सिर पर कलश लिए 151 महिलाएं थीं। सड़क के एक किनारे बेहद व्यवस्थित तरीके से निकली श्रीरामकथा यज्ञ समिति की बेहद सादी, शांत शोभायात्रा को जिसने भी देखा तारीफ करते हुए स्वागत में जुट गया।

पढ़ें, ये क्या, डीएम 'आफिस' में अवैध वसूली!
विज्ञापन


करीब पांच किलोमीटर के रूट पर यात्रा व्यस्ततम बाजारों से होकर निकली, लेकिन न कहीं जाम लगा, न किसी को कोई परेशानी हुई। लोग कहते रहे, वाकई यह है दून की शोभायात्रा। बृहस्पतिवार को कालूमल धर्मशाला में समिति के अध्यक्ष विपिन नागलिया ने सुबह दस बजे नारियल फोड़कर यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भजन गाते श्रद्धालु धामावाला, पलटन बाजार, घंटाघर, कनाट प्लेस होते हुए तिलक रोड स्थित तुलसी प्रतिष्ठान मंदिर में पहुंचे। यात्रा के दौरान सेवादार इस तरह व्यवस्था बनाने में जुटे रहे कि यात्रा सड़क के एक ओर किनारे पर ही रहे। इससे कहीं जाम नहीं लगा। मंदिर में कलश स्थापना के बाद भंडारा किया गया।


पढ़ें, अब नहीं होंगे बैक पेपर व स्पेशल बैक पेपर

समिति के महामंत्री गोविंद मोहन ने बताया कि शुक्रवार से परेड ग्राउंड में श्रीरामकथा शुरू हो रही है, जिसका समय शाम साढ़े तीन से साढ़े सात बजे तक है। इस मौके पर अरुण अग्रवाल, राकेश, संजय गर्ग, अश्वनी, कमल, राजेंद्र आनंद, नीरज गोयल आदि ने सहयोग किया।

लोगों की जुबानी
मैं मसूरी से अकसर दून आता रहता हूं। कई बार शोभायात्राओं की वजह से जाम झेला है। लेकिन आज ऐसी शोभायात्रा देख मुझे बहुत खुशी हुई।
- संदीप थपलियाल

शोभायात्राओं के नाम पर बैंड बाजे और दर्जनों झांकियां लाने वाले लोगों को इस शोभायात्रा से सीख लेनी चाहिए। इस यात्रा के दौरान कहीं जाम नहीं लगा।
- मीनू

शोभायात्राओं के नाम पर आजकल लोग हुड़दंग करते दिखते हैं। इससे लड़कियों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। यह शोभायात्रा काबिलेतारीफ रही।
- सोनिया

शोभायात्रा में फिल्मी गानों पर नाचने और लड़कियों से छेड़खानी करने वालों को इस शोभायात्रा से सीख लेनी चाहिए। सब ऐसा करें तो किसी को शोभायात्रा से दिक्कत न हो।
- रेखा वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed