फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Environmentalists, office bearers of social organizations, activists protest at PWD Headquarters

पर्यावरणविदों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का पीडब्ल्यूडी मुख्यालय पर प्रदर्शन

Tue, 12 Jul 2022 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Environmentalists, office bearers of social organizations, activists protest at PWD Headquarters
सहस्रधारा को जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण के नाम पर हजारों पेड़ों काटने के विरोध में पर्यावरणविदों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। विरोध करने वालोें ने कहा कि विकास के नाम पर हजारों पेड़ों का काटा जाना किसी भी सूरत में उचित नहीं है। इसका सीधा असर पर्यावरण पर पड़ेगा।
विज्ञापन

सिटीजन फार ग्रीन दून, पराशक्ति, इको ग्रुप, फ्रेंड्स आफ दून और संयुक्त नागरिक मंच समेत दर्जनभर संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि एक तरफ जहां सड़क चौड़ीकरण के नाम पर हजारों पेड़ों को काटा जा रहा, वहीं, विरोध के बावजूद किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है। धरना प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को ज्ञापन सौंपना चाहा, लेकिन कोई अफसर नहीं मिला। इसको लेकर भी पदाधिकारियों ने रोष जताया। इसके बाद पदाधिकारी और कार्यकर्ता लौट आए। पदाधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को दोबारा पीडब्ल्यूडी अफसरों से मुलाकात कर अपनी बात उठाएंगे।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन कर रहे पर्यावरणविदों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने एक दिन पूर्व पेड़ों के काटे जाने का पुरजोर विरोध करते हुए पेड़ों पर माला भी चढ़ाई थी। उससे पूर्व पर्यावरणविदों, कार्यकर्ताओं ने पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प भी लिया था। इतना ही नहीं पिछले दिनों जब वन विकास निगम की ओर से पेड़ों का कटान शुरू किया गया तो भी पुरजोर विरोध किया गया था। हालांकि, फिलहाल पक्षियों के घोंसले वाले 13 पेड़ों के कटान पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed