{"_id":"67188a4c6c7cd9075d036637","slug":"encounter-between-police-and-miscreants-in-t-state-one-injured-dehradun-police-premnagar-uttarakhand-news-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: प्रेमनगर थाना क्षेत्र टी स्टेट में पुलिस की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: प्रेमनगर थाना क्षेत्र टी स्टेट में पुलिस की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में लगी गोली
Wed, 23 Oct 2024 11:13 AM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:13 AM IST
सार
राजधानी देहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई। मुठभेड़ में घायल बदमाश के खिलाफ कई थाना-क्षेत्रों में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
मुठभेड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के टी स्टेट में मंगलवार देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश वाहन चोर गिरोह के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि वाहन चोर गिरोह के कुछ बदमाश प्रेमनगर इलाके से जा रहे हैं। सूचना पर एसओजी और पुलिस की टीम ने घेराबंदी की। पुलिस नजदीक पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर टक्कर मार दी और फायरिंग करते हुए भागने लगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हर दिन 46 लाख रुपये प्रदेशवासियों से ठग रहे साइबर अपराधी, हैरान करने वाले हैं ये आंकड़े
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। देर हुई इस मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी अजय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में घायल बदमाश के खिलाफ कई थाना-क्षेत्रों में मुकदमा दर्ज है।