{"_id":"900d1e63dfaef0c4b6379f0dfd6d7332","slug":"employee-strike-in-uttrakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आज बात नहीं बनी तो कल से सब बंद'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आज बात नहीं बनी तो कल से सब बंद'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 29 Oct 2013 09:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पूरे राज्य के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इनकी मांग पूरे सेवाकाल में अनिवार्य रूप से तीन प्रमोशन हैं। इसके अलावा विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जल्द जीओ न आने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
अब तक जीओ जारी नहीं
उन्होंने साफ किया है कि जीओ से पहले वे किसी सूरत में हड़ताल से नहीं हटेंगे। सोमवार को परेड ग्राउंड में एकत्र कर्मचारियों ने कहा कि शासन कई बार आश्वासन दे चुका है, लेकिन अब तक जीओ जारी नहीं हुआ।
विज्ञापन
मंगलवार को आखिरी बार वार्ता
परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह ने कहा कि कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल साकेत बहुगुणा से मिला था। साकेत ने बताया कि पूरे सेवाकाल में तीन प्रमोशन या तीन पदोन्नत वेतनमान के मसले पर वह सीएम से बात कर चुके हैं, जल्द जीओ आएगा। प्रदेश प्रवक्ता अरुण पांडे ने कहा कि मंगलवार को परिषद शासन से आखिरी बार वार्ता करेगी। इसके बाद भी मांगे न मानी गईं तो कर्मचारी जीओ में अड़ंगा डालने वाले अफसरों की शवयात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन
‘राज बदल देंगे, तब तो तू माने...’
परेड ग्राउंड में धरने के दौरान तकनीकी कर्मचारी संघ उद्यान विभाग के जिलाध्यक्ष उमेश थपलियाल ने कविताओं से मांग रखी। कहा, ‘कार्मिक की ताकत तू जाने न जाने राज बदल देंगे तब तो तू माने...।’
किसान परेशान, बाजार से खरीद रहे बीज
कर्मचारियों की हड़ताल से किसानों को रबी की फसल के लिए बीज नहीं मिल पा रहे हैं। कृषक महोत्सव भी अब तक शुरू नहीं हो पाया है। रायपुर निवासी कपिल बताते हैं कि हड़ताल के चलते किसानों को मजबूरन महंगे दामों पर बाजार से सब्जियों के बीज खरीदने पड़ रहे हैं।