फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   elephant terror in kotdwar.

हाथियों ने इतना डराया कि छोड़ दिया अपना घर!

Wed, 11 Mar 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 11 Mar 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
elephant terror in kotdwar.

पौड़ी के सनेह क्षेत्र के रामपुर में हाथियों से आतंक से परेशान कमल सिंह रावत अपना घर छोड़ दिया। उन्होंने गांव के दूसरे परिवार के यहां शरण ली है।

विज्ञापन


सोमवार रात के दो बजे एक बार फिर हाथियों के झुंड ने कमल सिंह रावत के आंगन में उत्पात मचाया। उन्होंने रातभर एक बीघा खेत में उगी गेहूं की फसल चट कर रौंद डाली। लोगों ने सुबह शोर मचाकर किसी तहरह हाथियों को खेत से जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन


दूसरे घर में ली शरण
हाथियों के आतंक से भयभीत कमल सिंह अपना घर छोड़कर गांव में मोहन सिंह रावत के घर में शरण ले ली है। उधर लैंसडौन वन प्रभाग के एसडीओ जेएस रावत ने बताया कि बजट समाप्त होने के कारण रामपुर क्षेत्र में हाथी सुरक्षा दीवार नहीं बन पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा दीवार बनाने के लिए जिला योजना में प्रस्ताव भेजा गया है। फिलहाल लोगों की सुरक्षा के लिए क्षेेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

आमरण अनशन की चेतावनी
आए दिन हाथियों के आतंक से भयभीत कमल सिंह रावत ने वन विभाग से सुरक्षा नहीं देने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी से उनके परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी जीआर बिनवाल को ज्ञापन देकर आप बीती सुनाई।

कहा कि वन विभाग सुरक्षा देन से इनकार कर रहा है। प्रशासन से भी सुरक्षा नहीं मिलने पर एसडीएम कार्यालय के सामने परिवार के लोगों के साथ आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed