फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity connection will not be cut on showing admit card of exam

राहत: परीक्षा का एडमिट कार्ड दिखाने पर नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन, यूपीसीएल ने लिया ये बड़ा फैसला

Thu, 31 Mar 2022 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 31 Mar 2022 11:10 AM IST
सार

यूपीसीएल के निदेशक ऑपरेशंस एमएल प्रसाद ने कहा कि जिन बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं, उन्हें अपना एडमिट कार्ड बिजली विभाग की टीम को दिखाना होगा। इस आधार पर बकाया भुगतान की वसूली के लिए उनका कनेक्शन फिलहाल नहीं काटा जाएगा।
 

विज्ञापन
Electricity connection will not be cut on showing admit card of exam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिजली कटौती और बकाया भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने को लेकर विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों के विरोध का असर नजर आया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों के बाद यूपीसीएल ने फिलहाल यह व्यवस्था कर दी है कि जिन बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं, उनका बकाया भुगतान न होने के बावजूद एडमिट कार्ड दिखाने पर कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। 
विज्ञापन


दरअसल, बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान भोजनावकाश से पहले हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, भगवानपुर विधायक ममता राकेश और पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद बिजली के मुद्दे को लेकर चर्चा की मांग करने लगे। उनका कहना था कि हरिद्वार जिले में आठ से दस घंटे बिजली कटौती की जा रही है। 
विज्ञापन


रोजाना बड़ी संख्या में बकाया भुगतान न होने पर लोगों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं जबकि किसानों को अभी गन्ना मिल का पैसा नहीं मिल पाया है। बच्चों की परीक्षाएं हैं और बकाया भुगतान के मामले में कनेक्शन कटने की वजह से उनकी पढ़ाई भी बाधित हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विधायकों का कहना था कि बिजली के मामले में हरिद्वार की जनता त्राहिमाम कर रही है। मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूपीसीएल के अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं, उनके घर के बिजली कनेक्शन फिलहाल काटने में राहत दी जाए। 
 

यूपीसीएल के निदेशक ऑपरेशंस एमएल प्रसाद ने कहा कि जिन बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं, उन्हें अपना एडमिट कार्ड बिजली विभाग की टीम को दिखाना होगा। इस आधार पर बकाया भुगतान की वसूली के लिए उनका कनेक्शन फिलहाल नहीं काटा जाएगा।

ये भी पढ़ें...सीएम धामी ने किया वादा पूरा: बुजुर्ग दंपती की बढ़ाई पेंशन, अब पति-पत्नी दोनों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed