फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami fulfilled promise: elderly couple Pension increased, now both husband and wife will get old age pension

सीएम धामी ने किया वादा पूरा: बुजुर्ग दंपती की बढ़ाई पेंशन, अब पति-पत्नी दोनों को मिलेगा फायदा

Thu, 31 Mar 2022 09:18 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 31 Mar 2022 09:18 AM IST
सार

प्रदेश के हजारों बुजुर्ग दंपतियों को अप्रैल महीने से पेंशन का लाभ मिलेगा। अब पात्र बुजुर्ग दंपती को प्रति माह 2800 रुपए के हिसाब से सालाना 33600 रुपये मिलेंगे मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शासन ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
CM Dhami fulfilled promise: elderly couple Pension increased, now both husband and wife will get old age pension
पेंशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धामी सरकार ने गरीब निर्धन, बेसहारा बुजुर्ग दंपतियों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश में अब बुजुर्ग पति-पत्नी को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। पात्र बुजुर्ग दंपति को वृद्धावस्था पेंशन में प्रति माह 2800 रुपये के हिसाब से सालाना 33600 रुपये मिलेंगे। 

विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना में अभी तक परिवार में पति या पत्नी दोनों में से किसी एक को ही पेंशन का लाभ मिलता है। दिसंबर 2021 में ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वृद्धावस्था पेंशन को प्रतिमाह 1200 रुपये से बढ़ाकर 1400 रुपये किया था।

विज्ञापन

 

इसके साथ ही पात्र परिवार में से पति-पत्नी दोनों को पेंशन देने की घोषणा की थी। नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री धामी ने इस फैसले को लागू करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव समाज कल्याण एल. फैनई ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पति-पत्नी दोनों को पेंशन का लाभ देने के आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें... देहरादून : दून लिटरेचर फेस्टिवल के प्रति जानी-मानी हस्तियों ने दिखाया उत्साह, आयोजन कल से

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि जो घोषणा पूर्व में की गई हैं। उनका शासनादेश भी समय से किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर प्रदेश के वृद्धावस्था के हित में यह निर्णय लिया और अब अप्रैल माह से प्रदेश के हजारों परिवार के पात्र बुजुर्ग दंपतियों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed