{"_id":"5d98fc76fd2e9d4b4c3a51cb2c05acc0","slug":"elections-gossips-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मैया, पार लगाओ चुनावी नैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मैया, पार लगाओ चुनावी नैया
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 03 Apr 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी और इससे पहले नवरात्र का शुभ अवसर। ऐसे में प्रत्याशी देवी मैया को रिझाने में लगे हैं।
विज्ञापन
ज्योतिषी बताते हैं कि कई दिग्गज उम्मीदवार भी नवरात्र पर संपुट पूजन करा रहे हैं। यह पाठ चुनाव में जीत के लिए किया जाता है। दूसरी ओर, घरों में सुख, शांति, समृद्धि के लिए पूजा की जा रही है।
पढ़ें, देहरादून के इस स्कूल में पढ़ेगी गांधी परिवार की बेटी
विज्ञापन
मंदिरों में भी दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। उत्तराखंड विद्वत सभा के उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी का कहना है कि वह खुद ही नेताओं के यहां संपुट पाठ कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह पाठ वासंतिक और शारदीय नवरात्रों में विशेष माना जाता है। साल में इन दो नवरात्रों में की जाने वाली पूजा का विशेष प्रभाव भी पड़ता है। स्वास्थ्य के लिए भी लोग पूजा करा रहे हैं।
पढ़ें, एनडी तिवारी से परेशान हैं कांग्रेस आलाकमान
वहीं, गढ़ी कैंट स्थित शनिधाम के डॉ. आचार्य सुशांत राज का कहना है कि देवी के नौ रूप में शक्ति, धन, ज्ञान देने वाले हैं। नवरात्र के दौरान की जाने वाली संपुट पूजा विशेष फलदायी होती है।