फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election 2022: arvind kejriwal will come uttarakhand on nine august

सियासत 2022: कल फिर उत्तराखंड आ रहे हैं अरविंद केजरीवाल, कर सकते हैं नया एलान

Sun, 08 Aug 2021 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 08 Aug 2021 01:00 AM IST
सार

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने बीते माह 11 जुलाई को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में चार बातों का एलान किया था।

विज्ञापन
election 2022: arvind kejriwal will come uttarakhand on nine august
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगभग एक माह के बाद फिर सियासी माहौल गरमाने उत्तराखंड आ रहे हैं। वह नौ अगस्त को देहरादून पहुंच कर नया एलान कर सकते हैं। साथ ही रोड शो कर संवाद के जरिये पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। 

विज्ञापन


एक दिवसीय दौरे के दौरान किया था ऊर्जा क्षेत्र में चार बातों का एलान
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने बीते माह 11 जुलाई को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में चार बातों का एलान किया था। जिसमें राज्य के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों को फ्री बिजली, पुराने बिल माफ और 24 घंटे बिजली की गारंटी दी थी। उनके इस एलान के बाद मुफ्त बिजली को लेकर उत्तराखंड का सियासी माहौल गरमा गया था।
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी घर-घर जाकर देगी यूनिक बिजली गारंटी कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा व कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों को फ्री बिजली देने की बात कही। केजरीवाल ने एक माह के बाद दोबारा उत्तराखंड आने का वादा किया था। नौ अगस्त को केजरीवाल का देहरादून आने का कार्यक्रम तय हो गया है। इसके लिए पार्टी ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।


उत्तराखंड: केजरीवाल के 'करंट' से भाजपा-कांग्रेस को झटका, मुफ्त बिजली की गारंटी देकर खेल गए सियासी दांव

 

रोड शो के बाद केजरीवाल सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी आडिटोरियम में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। पिछले दौरे में वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने का समय नहीं दे पाए थे। 

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर कर सकते हैं कोई बड़ा एलान
पार्टी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक माह के बाद फिर से उत्तराखंड आने का कार्यक्रम तय हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। कार्यकर्ताओं से संवाद में मुफ्त बिजली गारंटी कार्ड अभियान को लेकर फीडबैक लेंगे। साथ ही आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed