उत्तराखंड चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी घर-घर जाकर देगी यूनिक बिजली गारंटी कार्ड
रजिस्ट्रेशन अभियान में 10 हजार कार्यकर्ता 20 लाख से अधिक घरों तक पहुंचेंगे, 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 350 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी के बाद अब आप कार्यकर्ता घर-घर जाकर यूनिक बिजली गारंटी कार्ड देंगे।
उत्तराखंड: आप प्रदेश प्रभारी मोहनिया का दावा, भाजपा के असंतुष्ट विधायक हमारे संपर्क में
इसके लिए शनिवार को आप ने यूनिक बिजली गारंटी कार्ड रजिस्ट्रेशन अभियान की शुरुआत की गई। आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया व कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल ने 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 350 वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
उत्तराखंड चुनाव 2022ः वोट साधने उत्तराखंड पहुंचे अरविंद केजरीवाल, की ये चार बड़ी घोषणाएं
हरिद्वार बाईपास स्थित एक होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं को यूनिक बिजली गारंटी कार्ड की ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद प्रेसवार्ता में आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक अगस्त तक अभियान चलेगा। जिसमें पार्टी के 10 हजार कार्यकर्ता 20 लाख घरों तक पहुंचेंगे।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में आने पर हर परिवार को 300 यूनिट प्रतिमाह फ्री बिजली, किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली, 24 घंटे बिजली और पुराने बिलों को माफ करने की गारंटी दी है। इन चार गारंटी को लेकर पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे।
इस अभियान के तहत यूनिक बिजली गारंटी कार्ड का डिजिटल तौर पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। कार्यकर्ता घर-घर जाकर केजरीवाल के संदेश को पहुंचाएंगे और रजिस्ट्रेशन करेंगे। इसके लिए 350 वाहनों को 70 विधानसभाओं के लिए रवाना किया गया है।
पार्टी कार्यकर्ता हर विधानसभा में रजिस्ट्रेशन कैंप लगाएंगे और इस कैंप के जरिये बिजली गारंटी योजना में वहां की जनता का रजिस्ट्रेशन करेंगे। इसके अलावा डिजिटल माध्यम के जरिये भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, जिसमें वेबसाइट पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। जिसका लिंक http://www.kejriwalbijliguarantee.in होगा।
जिन परिवारों को बिजली बिल गारंटी कार्ड दिया जाएगा, उसको एक्टिवेट करने के लिए 7669007669 पर मिस कॉल करना पड़ेगी। जिससे यूनिक कोड मिलेगा। इसे संभाल कर रखना पड़ेगा। आप की सरकार बनने पर इस स्कीम का लाभ पाने के लिए रजिस्ट्रेशन के साथ इस कार्ड को भी संभाल कर रखना पड़ेगा। इस मौके पर आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, आप नेता कर्नल अजय कोठियाल, सहप्रभारी राजीव चौधरी आदि मौजूद थे।
उत्तराखंड 20 सालों से झेल रहा पॉलिटिकल डिजास्टर : कोठियाल
कर्नल कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड पिछले 20 सालों से पॉलिटिकल डिजास्टर झेल रहा है। यहां सरकारों ने जनता के हित के बजाय अपने हितों पर ज्यादा ध्यान दिया। कुछ दल फ्री बिजली को मुफ्तखोरी बता रहे। आप उनसे पूछना चाहती जब सीएम, मंत्री और विधायकों को फ्री बिजली मिल सकती है तो जनता को क्यों नहीं। जो प्रदेश दूसरे राज्यों को बिजली पैदा करके देता वहां के लोगों को बिजली नहीं मिल रही। अब समय आ गया जब इस सिस्टम को बदलना पड़ेगा। मुफ्त बिजली उत्तराखंड का हक है।