दर्दनाक मौत: पालतू कुत्ते को बचाने में बुजुर्ग महिला ने गंवाई जान, आवारा कुत्तों ने नोच डाला, लाश देख सहम गए लोग
गांव के ही लावारिस कुत्तों ने पालतू कुत्ते पर हमला किया तो 70 वर्षीय तारो कौर कुत्ते की चीखने की आवाज सुनकर जाग गईं। पालतू कुत्ते को बचाने में तारो का खुद की जान गंवानी पड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊधम सिंह नगर में लावारिस कुत्तों ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। कु्त्तों ने महिला को बुरी तरह घायल किया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान मां को बचाने गई बेटी भी हमले में घायल हो गई। बुजुर्ग महिला पालतू कुत्ते को लावारिस कुत्तों के हमले से बचाने गई थी, लेकिन इस बीच तारो की बुजुर्ग की बेटी भी हादसे का शिकार हो गई। बेटी का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
ग्राम धूमखेड़ा निवासी तारो कौर (70) पत्नी भजन सिंह अपनी बेटी ग्राम आमखेड़ा निवासी सुनीता कौर के यहां 15 दिन पहले आई थीं। रात को उनकी बेटी का पालतू कुत्ता जंजीर से बंधा हुआ था। गांव के ही लावारिस कुत्तों ने पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते के चीखने की आवाज सुनकर तारो कौर जाग गईं और पालतू कुत्ते को छुड़ाने पहुंच गईं, लेकिन कुत्ते को बचाने के चक्कर में तारो को अपनी जान गंवानी पड़ी। तारो का शव देख हर कोई सहम गया।
चीख-पुकार की आवाज सुनते ही दौड़ी बेटी
कुत्तों ने तारो कौर पर हमला कर नोच डाला। चीख-पुकार की आवाज सुनते ही उनकी बेटी सुनीता कौर भी वहां पहुंची तो लावारिस कुत्तों ने उस पर भी हमला कर दिया। चीख पुकार पर पड़ोसी भी उठ गए। तारो को नानकमत्ता के निजी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुनीता कौर को आनन-फानन में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।