फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Effect of heat water level of rivers fell power generation decreased Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: गर्मी का असर...नदियों का जलस्तर गिरा, एक माह के भीतर बिजली उत्पादन घटा, बढ़ी चुनौती

Tue, 08 Apr 2025 08:51 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 08 Apr 2025 08:51 AM IST
सार

एक माह के भीतर बिजली उत्पादन 1.5 करोड़ यूनिट से घटकर 75 लाख यूनिट पर पहुंचा
 गया। इस बार बारिश कम होने की वजह से नदियों में पानी घट गया। यूजेवीएनएल की चुनौती बढ़ गई है।

विज्ञापन
Effect of heat water level of rivers fell power generation decreased Uttarakhand News in hindi
electricity - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में इस बार कम बारिश, बर्फबारी के कारण अप्रैल शुरू होते ही नदियों का जलस्तर घट गया है। इस कारण यूजेवीएनएल का बिजली उत्पादन प्रभावित हो रहा है। महज एक माह के भीतर बिजली उत्पादन 1.5 करोड़ यूनिट से गिरकर 75 लाख यूनिट पर पहुंच गया है।

विज्ञापन

 

इस बार सर्दियों के सीजन में कम बारिश-बर्फबारी का असर यूजेवीएनएल की जल विद्युत परियोजनाओं पर भी नजर आने लगा है। मार्च के मुकाबले अप्रैल महीने में नदियों का जलस्तर गिरने से बिजली उत्पादन प्रभावित होने लगा है। मार्च महीने में आमतौर पर बिजली उत्पादन एक से डेढ़ करोड़ यूनिट के आसपास रहा। अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही इसमें गिरावट आने लगी है। आलम ये है कि बिजली का उत्पादन अब 75 लाख यूनिट तक आ गया है।

विज्ञापन

 

मई में उत्पादन सुधरने के आसार

 

बारिश से जल स्तर बढ़ने की उम्मीदें तो फिलहाल खत्म हो गई हैं। लेकिन पहाड़ की बर्फबारी से अभी उम्मीद है। माना जा रहा है कि अप्रैल के अंत और मई की शुरुआत में बर्फ पिघलने से नदियों में जल स्तर बढ़ सकता है। इससे उत्पादन में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आपूर्ति पर पड़ रहा असर

 

यूपीसीएल की बिजली आपूर्ति पर कम विद्युत उत्पादन का असर पड़ रहा है। बिजली की मांग 4.2 करोड़ यूनिट से ऊपर पहुंच चुकी है। केंद्रीय कोटे और यूजेवीएनएल दोनों से मिलाकर बिजली 3.4 करोड़ यूनिट तक ही उपलब्ध है। बाकी बिजली यूपीसीएल को बाजार से खरीदनी पड़ रही है। गर्मियां बढ़ने के साथ ही ये किल्लत और बढ़ सकती है।

 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में बनेगा उच्च शिक्षा का पहला विद्या समीक्षा केंद्र, शिक्षा मंत्री धन सिंह ने बताई खासियत

 

पिछले वर्ष के मुकाबले कम बिजली उत्पादन

 

तिथि 2024 2025

 

1 मार्च 89 लाख 1.5 करोड़

15 मार्च 95 लाख 89 लाख

31 मार्च 98 लाख 92 लाख

1 अप्रैल 90 लाख 81 लाख

2 अप्रैल 86 लाख 78 लाख

3 अप्रैल 84 लाख 78 लाख

4 अप्रैल 83 लाख 75 लाख

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed