फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First Vidya Samiksha Kendra of higher education will be built in Uttarakhand read All Updates in hindi

Uttarakhand: प्रदेश में बनेगा उच्च शिक्षा का पहला विद्या समीक्षा केंद्र, शिक्षा मंत्री धन सिंह ने बताई खासियत

Tue, 08 Apr 2025 08:16 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 08 Apr 2025 08:16 AM IST
सार

उत्तराखंड में जल्द उच्च शिक्षा का पहला विद्या समीक्षा केंद्र खुलने की तैयारी है। शिलान्यास किया चुका है। शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने इसकी पूरी जानकारी दी।

विज्ञापन
First Vidya Samiksha Kendra of higher education will be built in Uttarakhand read All Updates in hindi
शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में उच्च शिक्षा के विद्या समीक्षा केंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा, यह उच्च शिक्षा का देश का पहला विद्या समीक्षा केंद्र होगा। करीब पांच करोड़ की लागत से बनने वाला यह केंद्र एक साल के भीतर तैयार होगा।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा, शीघ्र ही इसका मोबाइल एप लॉच किया जाएगा। जिसके दूसरे चरण में सरकारी के साथ-साथ अनुदानित और निजी विद्यालय एवं महाविद्यालय भी विद्या समीक्षा केंद्र से जुड़ेंगे। इससे पहले यह विद्यालयी शिक्षा तक सीमित था, लेकिन पहली बार है, जब किसी राज्य में उच्च शिक्षा में विद्या समीक्षा केंद्र की स्थापना हो रही है।
विज्ञापन


डाटाबेस से गैप एनालिसिस कर नीति निर्माण में मिलेगी सहायता 
राज्य सरकार तकनीकी का अधिक से अधिक प्रयोग कर मानवीय और भौतिक संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल की दिशा में प्रयास कर रही है। उच्च शिक्षा सचिव रंजीत सिन्हा ने कहा, विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से सिर्फ छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति की ही नहीं बल्कि उसके डाटाबेस से गैप एनालिसिस कर नीति निर्माण में सहायता प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी के सभी डीएम को निर्देश, पेयजल आपूर्ति और जंगल की आग के नियंत्रण पर दें विशेष जोर

यह एक समग्र अवधारणा के साथ कार्य करेगा। कार्यक्रम में सांसद नरेश बंसल, निदेशक उच्च शिक्षा डाॅ अंजू अग्रवाल, प्रो. एमएसएम रावत, प्रो केडी पुरोहित, डाॅ एएस उनियाल, डाॅ ममता ड्यूडी नैथानी, प्रो. दीपक कुमार पाण्डेय मौजूद रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed