फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Economic independence of women is essential for empowerment: Ritu Khanduri

सशक्तिकरण के लिए महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता अनिवार्य : ऋतु खंडूड़ी

Sun, 14 Dec 2025 06:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 06:19 PM IST
विज्ञापन
Economic independence of women is essential for empowerment: Ritu Khanduri
- देश के विकास में जनसंचार और कम्युनिकेशन की निर्णायक भूमिका : डॉ. निशंक
विज्ञापन

- पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन का दूसरा दिन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा, महिलाओं का वास्तविक सशक्तिकरण तभी संभव है, जब वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र हों। जब तक महिलाओं को रोजगार, उद्यमिता व निर्णय प्रक्रिया में समान अवसर नहीं मिलेंगे, तब तक समावेशी विकास की कल्पना अधूरी रहेगी।
सहस्त्रधारा रोड स्थित एक होटल में आयोजित सम्मेलन में विस अध्यक्ष ने कहा, जनसंचार व पब्लिक रिलेशन आज देश और प्रदेश के विकास का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है, जिसके माध्यम से सरकार व जनता के बीच मजबूत संवाद स्थापित किया जा सकता है। आज का युग सूचना और संवाद का है। जनसंचार के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा सकती है। इस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए कहा, पीआर और कम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों में महिलाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। पीआर इंडस्ट्री का आकार लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ यह चुनौती भी है कि सूचना विश्वसनीय, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचे।
विज्ञापन

.......
जनसंचार देश के विकास की रीढ़ : निशंक
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, जनसंचार और कम्युनिकेशन देश के विकास की रीढ़ बन चुका है। पीआरएसआई जैसी संस्थाएं सरकार व समाज के बीच संवाद की कड़ी को मजबूत कर रही हैं। बदलते तकनीकी परिदृश्य में पीआर इंडस्ट्री को नवाचार, डिजिटल माध्यमों और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान देना होगा, जिससे लोकतंत्र की जड़ें और अधिक मजबूत हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
उत्तराखंड ने 25 वर्षों में तय की विकास की लंबी यात्रा : डॉ. बीके संजय
पद्मश्री डॉ. बीके संजय ने उत्तराखंड के 25 वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीते ढाई दशकों में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, मेडिकल एजुकेशन और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में उत्तराखंड ने नए मानक स्थापित किए हैं। मूलभूत सुविधाओं में लगातार सुधार हुआ है और राज्य विकास के नए आयाम छू रहा है।
.....
टेलीमेडिसिन व एयर एम्बुलेंस से बदली स्वास्थ्य की तस्वीर
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार को राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा, राज्य में टेलीमेडिसिन सेवाओं का विस्तार करने के साथ दुर्गम क्षेत्रों के लिए एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मजबूत व सुलभ स्वास्थ्य व्यवस्था अनिवार्य है। पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन व डिजिटल हेल्थ सेवाएं एक क्रांतिकारी बदलाव लेकर आई हैं। इसके माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं।
....
योजनाएं तभी सफल होती है जब समय पर जनता तक पहुंचे : तिवारी
अपर सचिव मुख्यमंत्री व सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा, सुशासन की सफलता प्रभावी, पारदर्शी और संवेदनशील संचार पर निर्भर करती है। सरकार की योजनाएं तभी सफल होती हैं, जब उनकी सही और समय पर जानकारी जनता तक पहुंचे। डिजिटल सूचना प्रणाली और सोशल मीडिया के माध्यम से जनसंपर्क को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रदेश में हर साल लगभग सात से आठ करोड़ पर्यटक पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता और मार्गदर्शन में अब पहाड़ों में रिवर्स पलायन को को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार की 35 नीतियों को लागू किया गया।

......
नवाचार व विज्ञान विकसित भारत की आधारशिला : दुर्गेश पंत
यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने कहा, विज्ञान, नवाचार व अनुसंधान विकसित भारत की आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं को वैज्ञानिक सोच अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा, विज्ञान संचार के माध्यम से शोध को समाज से जोड़ा जाना चाहिए। यह नवाचार को जन आंदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed