फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dussehra 2017 celebration in dehradun

देहरादून: आज परेड मैदान में जलेगा बीस हाथ वाला सबसे बड़ा रावण, सीएम होंगे कार्यक्रम के चीफ गेस्ट

Sat, 30 Sep 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Sep 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
Dussehra 2017 celebration in dehradun
lanka

बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक यानी विजयदशमी पर्व पर आज द्रोणनगरी में अहंकारी लंकापति रावण को करनी का फल मिलेगा और उसका दंभ चूर-चूर हो जाएगा। पुतला दहन के बाद दशहरा मेले का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


शहरभर में रावण दहन की तैयारी पूरी हो गई है। कहीं रावण का पुतला तो कहीं लंका को इस बार आकर्षक तरीके से सजाया गया है। वहीं, मौसम के मिजाज को देखते हुए रेनकोट की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


शाम को सभी जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम और आतिशबाजी के बाद पुतला दहन होगा। उधर, छावनी क्षेत्र होने के कारण आदेश नहीं मिलने पर क्लेमेंटटाउन में 22 वर्षों से हो रहा रावण दहन का कार्यक्रम इस बार नहीं होगा। आयोजकों का कहना है कि दूसरी जगह देख ली गई है और अगले साल से आयोजन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परेड मैदान : 20 हाथ वाला रावण - पुतला दहन शाम 6.05

Dussehra 2017 celebration in dehradun
lanka

शहर में सबसे बड़ा आयोजन परेड मैदान में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से होता है। इस बार यहां रावण के 20 हाथ देखने को मिलेंगे। कमेटी के प्रधान संतोख नागपाल ने बताया कि लंका दहन शाम 5.30 बजे, मेघनाद, कुंभकरण और रावण का पुतला दहन शाम 6.05 बजे होगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता बन्नू बिरादरी के संरक्षक और विधायक हरबंस कपूर करेंगे। नागपाल ने बताया कि रावण के हर सिर के साथ दो-दो हाथ बनाए गए हैं।

साथ ही मेघनाद, कुंभकरण और रावण के पुतलों की विशेष लाइटिंग से सजावट की गई है, जो देखने में बेहद आकर्र्षक लग रहा है। शुक्रवार देर शाम तक तीनों पुतले परेड मैदान में खड़े कर दिए गए थे। संतोख नागपाल ने बताया कि रावण दहन से पहले लंका जलाई जाएगी। इस बार दो मंजिला लंका बनवाई गई है, जिस पर छाते लगाए गए हैं।

हिंदू नेशनल स्कूल : रावण के लिए रोनकोट - पुतला दहन रात आठ बजे
लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसायटी की ओर से हिंदू नेशनल स्कूल में छठवीं बार दशहरा मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस बार शेरवानी वाला रावण यहां आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा रावण के लिए रेनकोट भी बनवाया गया है। बारिश आने पर रावण के पुतले को रेन कोट पहनाया जाएगा। आयोजक सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि इस बार 60 फीट का रावण का पुतला तैयार किया गया है।

इसके लिए विशेष प्रकार की शेरवानी बनवाई गई है। साथ ही 55 फीट का कुंभकरण और 50 फीट का मेघनाद का पुतला तैयार किया गया है। आयोजन से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे, जिनमें बेटी बचाओ नृत्य-नाटिका और गंगा की स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रमों का मंचन किया गया। आयोजन में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह और भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल अतिथि रहेंगे। यहां रात आठ बजे पुतलों का दहन किया जाएगा।

पटेलनगर : रावण को पहनाई छतरी - पुतला दहन रात आठ बजे

Dussehra 2017 celebration in dehradun

श्री सेवाकुंज समिति पटेलनगर और स्टार क्लब की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव में इस बार छतरी वाला रावण का पुतला तैयार कराया गया है। मुजफ्फरनगर से आए कलाकार शालू ने रावण का पुतला तैयार किया है।

रावण को सजावटी चप्पल भी पहनाई गई है। इसके साथ ही खूबसूरत तरीके से पुतले की आंखें भी उभारी गई हैं। आयोजक पंकज चांदना ने बताया कि शाम पांच बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इस मौके पर सहारनपुर से आए ज्ञानेश्वर शर्मा एंड पार्टी की ओर से भजन संध्या कराई जाएगी। विशेष पूजा-अर्चना और आरती के पश्चात रात आठ बजे पुतले का दहन किया जाएगा।

झंडा बाजार : रामसेतु है खास - लंका दहन शाम सात बजे
विजयदशमी के दिन एक ओर जहां सभी जगह रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलाए जाते हैं, वहीं 149 वर्षों से झंडा बाजार स्थित झंडा तालाब में सिर्फ लंका दहन किया जाता है। श्रीराम लीला कला समिति की ओर से यह आयोजन किया जाता है। रामलीला मंचन के साथ ही यहां लंका दहन का कार्यक्रम होता है। समिति के अध्यक्ष राकेश महेंद्रू ने बताया कि इस बार 30 फीट ऊंची दो मंजिला इमारत वाली सोने की लंका तैयार कराई गई है। इसके अलावा तालाब पर रामसेतु का निर्माण भी कराया गया है। शाम सात बजे हनुमान जी लंका दहन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed