फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drunk woman high voltage drama in dehradun.

देखिए, नशे में टल्ली महिला ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Tue, 22 Sep 2015 01:23 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Sep 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
drunk woman high voltage drama in dehradun.

देहरादून के सहारनपुर चौक पर एक महिला पर नशे का सुरूर ऐसा चढ़ा कि उसने जमकर हंगामा किया और लोगों से गाली-गलौज करने के साथ बदसलूकी की।

विज्ञापन


इतना ही नहीं लोगों को मारने के लिए भी दौड़ी। इस हंगामे की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस महिला को पकड़ने के बजाए मूकदर्शक बनकर यह नजारा देखती रही। बाद में किसी तरह महिला दरोगा ने उसपर काबू पाया।
विज्ञापन


मालूम हो कि 14 सितंबर की रात भी बागपत की एक युवती ने शराब पीकर ऐसे ही हंगामा किया था। पुलिसकर्मियों से भी उसने धक्का-मुक्की की थी। लाल पुल से सहारनपुर चौक रोड पर नशे में धुत एक महिला ने सवा आठ बजे से लेकर करीब साढ़े नौ बजे खूब हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो से उतरकर फिर सड़क पर आ गई महिला

drunk woman high voltage drama in dehradun.

नशा उस पर इतना हावी था कि वो सरेआम लोगों को गालियां बक रही थी। लोगों और महिलाओं ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनसे भी उसने बदतमीजी की। कुछ देर में ही मौके पर सैकड़ों तमाशबीनों का तांता लग गया। सूचना पाकर बाजार चौकी प्रभारी राजेंद्र पुजारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

महिला होने की वजह से पुलिस भी उसके पास जाने से बचती रही। महिला लोगों को पीटने के लिए लपकी, इसे अफरातफरी मच गई। हंगामे के कारण रोड पर दोनों तरफ जाम लग गया। लोग लगातार पुलिस पर महिला को जबरन ले जाने का दबाव बना रहे थे।

इसी बीच कुछ लोगों ने महिला को पकड़कर ऑटो में बैठा दिया। महिला ऑटो से उतरकर फिर सड़क पर आ गई। बाद में आई महिला दारोगा ने उसे काबू में किया। पुलिस जैसे-तैसे महिला को पटेलनगर थाने ले गई, जहां पर भी उसका हंगामा जारी रहा। महिला गढ़ी कैंट क्षेत्र की बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed