फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drunk Husband Murder His wife and Injured her private parts 

नशेड़ी पति ने पत्नी को दी इतनी खौफनाक मौत, मुंह में मिट्टी भरकर शरीर के निजी अंगों से भी की बर्बरता

Sat, 01 Dec 2018 05:56 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर/लालपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर/लालपुर Updated Sat, 01 Dec 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
Drunk Husband Murder His wife and Injured her private parts 
पत्नी से बर्बरता - फोटो : demo pic

पति इतना बेरहम निकलेगा ये किसी ने सोचा भी नहीं था। उत्तराखंड के किच्छा रोड स्थित मलसा गांव में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला के भाई की तहरीर पर महिला के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


महिला का शव खेत में पड़ा था और उसके मुंह में मिट्टी और उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान थे। एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि हत्यारोपी पति का मोबाइल बंद आ रहा है, पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।  
विज्ञापन


मूलरूप से दातागंज (बरेली) निवासी राजीव पुत्र फूलचंद का विवाह वर्ष 2012 में ग्राम वरुआखेना, शाहजहांपुर (यूपी) निवासी बेबी (30) से हुआ था। वर्तमान में वह अपने माता-पिता, पत्नी बेबी और दो बच्चों के साथ किच्छा रोड स्थित मलसा गिरधरपुर में रहकर मजदूरी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब का आदी होने के कारण अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। बताया जा रहा है कि हाल ही में राजीव के शराब पीने पर उसका बेबी से विवाद हुआ था। गुरुवार को देर रात करीब दो बजे राजीव के दो वर्षीय बेटे पवन के रोने की आवाज सुनकर जब राजीव के पिता फूलचंद और मां सरोज उसके कमरे में आए तो राजीव और बेबी कमरे में नहीं थे।

शुक्रवार सुबह क्षेत्र के कुछ लोगों ने राजीव के घर से करीब सौ मीटर दूर खेत में बेबी का शव पड़ा होने की सूचना उसके सास-ससुर को दी। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी सिटी देवेंद्र पींचा और कोतवाल केसी भट्ट भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

घटनास्थल पर शराब के खाली पाऊच और ग्लास भी पुलिस को मिले। देर शाम महिला के भाई रामपाल पुत्र प्रेमपाल की तहरीर पर पुलिस ने राजीव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। 

पुलिस ने की घटनास्थल की वीडियोग्राफी 

पुलिस ने महिला के घर से लेकर घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी की है। मृतका के परिजनों के साथ ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि राजीव की मां सरोज रिश्ते में बेबी की बुआ भी है।

नाराज होकर मायके गई बेबी को दिवाली से तीन दिन पहले सरोज ही लेकर आई थी। वारदात से पहले बृहस्पतिवार की रात को राजीव ने खुद अपने हाथों से बेबी को खाना खिलाया था। इसके अलावा बच्चों के साथ भी समय बिताया। इसके बाद कच्ची शराब पी और शायद यही शराब बेबी की हत्या का कारण बन गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed