{"_id":"f692d27e79de7aad234e410faf2cf2d4","slug":"drunk-and-drive-in-haldwani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत कार सवारों ने मचाया तांडव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत कार सवारों ने मचाया तांडव
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 05 Dec 2014 04:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेस कर रहे दो कार चालकों ने हल्द्वानी के गौलापार कुंवरपुर चौराहे पर जमकर तांडव किया। एक कार चालक ने एक नाई और एक महिला को रौंदने का प्रयास किया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
कार चालक को मौके पर ही दबोचा
घायलों को कृष्णा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गुरुवार को टक्कर के बाद एक कार चौराहे के सामने की दुकान में जा घुसी। घटना से गुस्साए लोगों ने एक कार चालक को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। लोगों ने दोनों कारों में जमकर तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर दोनों कारों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश नौला के अनुसार करीब नौ बजे चोरगलिया रोड से एक सेंट्रो और एक ईऑन कार रेस करती हुई आ रहीं थी। कुंवरपुर चौराहे से कुछ पहले सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर एक बाइक से टकराई, जिससे उसमें बैठा इंद्रानगर निवासी नाई नंदू कार की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
कार ने पास में खड़ी देवला तल्ला निवासी कौशल्या देवी को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद भी चालक कार पर नियंत्रण नहीं कर पाया और कार एक दुकान में जा घुसी। उसके ठीक पीछे आ रही ईऑन कार का चालक भी नियंत्रण खो बैठा और कार चौराहे पर कई लोगों से टकराते हुए सड़क किनारे जाकर टकरा गई।
कारों के टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो सेंट्रो कार का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि ईऑन कार के चालक को लोगों ने वहीं पकड़ लिया। वह नशे में धुत था। कुछ ही देर में वहां जमा हुए ग्रामीण गुस्सा गए और दोनों कारों में लाठी-डंडों और पत्थरों से तोड़फोड़ कर दी।
लोग दोनों कारों में आग लगाने को तैयार थे। घटना की सूचना मिलते ही एसओ काठगोदाम नरेश चौहान फोर्स के साथ वहां पहुंचे और लोगों को शांत करवाया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर दोनों कारें सीज कर दी हैं। नरेश चौहान के अनुसार पकड़े गए चालक का मेडिकल करवाया जा रहा है। उसके बाद कार्रवाई होगी।
कुत्ते ने बचाई जान
कार की चपेट में आने से वहां एक कुत्ते की मौत हो गई। कुत्ते के अचानक कार के आगे आ जाने से कार चालक अनियंत्रित हो गया और उसे कुचलते हुए दूसरी ओर चला गया। अगर कुत्ता सामने नहीं आता तो कार सीधे सामने खड़े दो लोगों को कुचल देती।
कहीं बदमाश तो नहीं थे सेंट्रो में
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि सेंट्रो कार में चार-पांच लोग सवार थे, जो कि कार रुकते ही कार से निकलकर भागे। जब लोगों ने कार की तलाशी ली तो उसमें लाठी-डंडे और रोडें भी मिले, जो कि लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिए। लोगों को आशंका है कि कार में बदमाश हो सकते हैं जो कि वारदात करने जा रहे हों।
कब थमेगी मौत की ये रफ्तार
घटना से गुस्साए लोगों ने बताया कि उस रोड पर अक्सर लोग तूफानी रफ्तार से गाड़ियां दौड़ाते हैं। खासकर चौपहिया वाहन और डंपर आदि। जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक इस पर लगाम नहीं लग पाई है।