{"_id":"572234594f1c1b8d07a91649","slug":"drona-walia-in-all-india-tennis-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया चैंपियनशिप में दून के द्रोणा का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया चैंपियनशिप में दून के द्रोणा का जलवा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 28 Apr 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
टेनिस
यमुना नगर हरियाणा में चल रही आल इंडिया अंडर 18 टेनिस चैंपियनशिप सीरीज में गुरुवार को युगल व एकल वर्ग में देहरादून के द्रोणा वालिया का दबदबा रहा। एक ओर जहां युगल वर्ग में उनकी जोड़ी ने प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को पटखनी देकर चैंपियनशिप का खिताब कब्जाया वहीं एकल वर्ग में भी सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
युगल का कब्जाया खिताब
युगल वर्ग के मुकाबले में देहरादून के द्रोणा वालिया व दिल्ली के हिमांशु ने संजय और शेख इफ्तिखार (केरल) को फाइनल में 6-4, 6-1 के सेट से हराकर चैंपियनशिप का खिताब कब्जाया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर एकल वर्ग के सेमीफाइनल में द्रोणा वालिया ने शेख इफ्तिखार को 4-6, 6-4, 6-1 के सेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनायी। शुक्रवार को फाइनल में उत्तराखंड के द्रोणा का मुकाबला हरियाणा के भावेश अग्रवाल के बीच होगा।
विज्ञापन