{"_id":"691c77628c538caaf20d268c","slug":"drivers-and-operators-trained-in-fire-safety-dehradun-news-c-5-drn1008-837142-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चालक-परिचालकों को अग्नि सुरक्षा के लिए किया प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चालक-परिचालकों को अग्नि सुरक्षा के लिए किया प्रशिक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। आईएसबीटी पर अग्नि सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल कर चालक-परिचालकों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बसों में स्थापित अग्निशमन यंत्रों को आपात स्थिति में इस्तेमाल करने के तौर-तरीके बताए गए।
ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि गत दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों से बसों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। इसमें कई लोगों की मौत भी हुई है। इससे सबक लेते हुए सभी को अग्नि सुरक्षा के तरीके सीखने चाहिए। इसी क्रम में आईएसबीटी परिसर में चालकों-परिचालकों को प्रशिक्षित करने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान उन्हें चलती बस में आग लगे तो उससे कैसे निपटा जाएगा इस बारे में जानकारी दी गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने उन्हें डेमो भी दिया। उनकी ओर से अलग-अलग तरह के अग्निशमन यंत्रों के बारे में भी बताया गया। इस दौरान करीब 30 चालकों-परिचालकों ने हिस्सा लिया।