फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drinking water problem in dehradun

आपके घर पानी नहीं आ रहा, हमें बताएं

Tue, 08 Apr 2014 12:02 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 08 Apr 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
drinking water problem in dehradun

राजधानी देहरादून में दो साल से सूखा पड़ा डोभालवाला का हैंडपंप सोमवार से पानी उगलने लगा। पेयजल निगम ने न सिर्फ हैंडपंप की मरम्मत करा दी, बल्कि गर्मियों में लोगों की शिकायतें सुनने और निस्तारण के लिए हेल्पलाइन भी जारी कर दी। अब कहीं, कोई हैंडपंप खराब होते ही मरम्मत की जा सकेगी।

विज्ञापन


पेयजल किल्लत की जानकारी
अमर उजाला ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी विशेष सीरीज जनता का मुद्दा में रविवार के अंक में ‘कुर्सी की प्यास में सूखी जनता की आस’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल किल्लत की जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन


हैंडपंप की मरम्मत करवाई

डोभालवाला में दो साल से सूखे पंप की स्थिति भी बताई थी। खबर का संज्ञान लेकर सोमवार को पेयजल निगम के अपर सहायक अभियंता चमनलाल और फील्ड कर्मचारी सुबह दस बजे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हैंडपंप की मरम्मत करवाई और कुछ ही देर में पानी फिर आने लगा। पानी आते ही स्थानीय लोग भी वहां आ गए। सबने एक सुर में अमर उजाला का आभार जताया।

पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता जितेंद्र देव सिंह ने कहा कि अमर उजाला की खबर से ही उन्हें जनता की परेशानी का पता चला। कहा कि गर्मियों में हैंडपंप अकसर सूख जाते हैं।


ऐसे में निगम हेल्पलाइन नंबर जारी कर रहा है। कहीं भी हैंडपंप खराब हो तो पेयजल निर्माण खंड कार्यालय के इस नंबर पर जानकारी दी जा सकती है। निगम त्वरित कार्रवाई करेगा।

जल संस्थान की हेल्पलाइन को बेहतर रेस्पांस

जल संस्थान भी गर्मियों में पेयजल किल्लत दूर करने के लिए हेल्पलाइन शुरू कर चुका है। इस पर पाइप लाइन लीकेज, पानी नहीं आने संबंधी शिकायत दी जा रही है।

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसएल जुयाल ने बताया कि हेल्पलाइन को लेकर लोगों का रिस्पांस बेहद अच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed