फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dowry harassment case on major and inspector

मेजर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Mon, 04 Nov 2013 11:52 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 Nov 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
dowry harassment case on major and inspector

राजधानी देहरादून में दो अलग-अलग मामलों में एक इंस्पेक्टर और एक मेजर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर की बहू ने परिवार के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता पुलिस अस्पताल में कार्यरत
रेणुका विहार मोथरोवाला निवासी निधि पुत्री पीसी पंवार की शादी पिछले साल अजबपुरकलां निवासी अभिषेक से हुई थी। अभिषेक गुड़गांव में नौकरी करता है। निधि के पिता पुलिस अस्पताल में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


जबकि ससुर आरके फर्स्वाण इंस्पेक्टर हैं और फिलहाल लालकुआं नैनीताल के कोतवाल हैं। निधि ने पति, ससुर के अलावा सास रेखा, ननद नेहा, देवर अभिनव फर्स्वाण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, राजपुर थाने में मनीष भास्कर निवासी राजपुर रोड ने पति मेजर सिद्धार्थ अहलुवाहिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सिद्धार्थ ने पत्नी से एकतरफा तलाक लिया था, जिसे अदालत ने रद्द कर दिया था। सिद्धार्थ ने दूसरे शादी भी कर ली है।


इसके अलावा निशिता निवासी दीपनगर ने भी पति अमरजीत, ससुर मनजीत सिंह, सास राजकुमारी, रणजीत सिंह, जेठ दीपू, जेठानी अनिता, रीना, डिंपल, पूनम और वर्षा के खिलाफ नेहरू कालोनी थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed