फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Double engine government failed on every front: Rajesh Dharmani

डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल: राजेश धर्माणी

Tue, 16 Nov 2021 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Double engine government failed on every front: Rajesh Dharmani
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी को सम्मानित करते राष्ट्रीय सचिव राजेश धर्माणी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। गांव-गांव कांग्रेस घर-घर कांग्रेस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छरबा गांव में जन जागरण पद यात्रा निकाली। जिसमें राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने सेवानिवृत्त सैनिक कुलतार, वरिष्ठ कांग्रेसी धर्मचंद, अमीचंद सकलानी, बलवीर सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी मराजो देवी, कारगिल युद्ध का हिस्सा रहे सैनिक राजपाल सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच में डबल इंजन सरकार की नाकामियों एवं बढ़ती हुई महंगाई को उजागर करने के लिए रात्रि प्रवास कार्यक्रम और पद यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। बढ़ती महंगाई पर भाजपा सरकार का कोई अंकुश नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय किशोर, शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सलीम अहमद, विपुल जैन, क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजेश कुमार, रमेश चंद आजाद, बहादुर सिंह खरे, पंकज कुमार मेहता, बलजीत मल्होत्रा, जिला सचिव विनोद चंदेल, कमलजीत राणा, अनमोल शाह, अनिल भारद्वाज, बृज राज, राजा सिंह, भगवा नंद, रणजीत पंवार, पीतांबर सिंह, सुरेश भारद्वाज, अभय चंदेल आदि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed