फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon-Lucknow Vande Bharat Express Will also stop at Najibabad Anil Baluni expressed gratitude

दून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस: नजीबाबाद में भी होगा स्टॉप, अनिल बलूनी ने रेल मंत्री का जताया आभार

Wed, 20 Nov 2024 08:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Nov 2024 08:34 PM IST
सार

इसी माह कुछ दिन पूर्व रेल मंत्री से ट्रेन के नजीबाबाद में स्टॉपेज का अनुरोध किया गया था। अब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैण्णव ने गढ़वाल संसदीय क्षेत्र की स्थानीय जनता और अन्य लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ठहराव को स्वीकृत किया है।

विज्ञापन
Doon-Lucknow Vande Bharat Express Will also stop at Najibabad Anil Baluni expressed gratitude
अनिल बलूनी - फोटो : एक्स@Anilbaluni

विस्तार

दून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का नजीबाबाद में ठहराव होगा। ठहराव स्वीकृत करने पर सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

विज्ञापन


सांसद ने कहा, इसी माह कुछ दिन पूर्व रेल मंत्री से ट्रेन के नजीबाबाद में स्टॉपेज का अनुरोध किया गया था। अब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैण्णव ने गढ़वाल संसदीय क्षेत्र की स्थानीय जनता और अन्य लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ठहराव को स्वीकृत किया है। कहा, स्टॉपेज होने से लखनऊ और उसके आसपास जाने वाले स्थानीय यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन


सांसद बलूनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड के लोगों को प्रदान की गई इस महत्वपूर्ण ट्रेन में सुगम यात्रा का लाभ पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र समेत आसपास की जनता भी ले सकेगी। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार सभी का विकास और उनकी सुविधाओं का बराबर ध्यान रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: नैनीताल में पहली बार दिखी ब्राॅडबिल और गोल्डन ओरिओल, कॉलर्ड के दिखने से बर्ड वॉचरों में उत्साह

उन्होंने कहा, इस वंदे भारत ट्रेन के ठहराव नजीबाबाद होने से उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश के लोगों को भी लाभ होगा और लोगों को आवाजाही में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए बराबर ध्यान दे रहे हैं और हर मांग को पूरी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed