Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Broadbill and Golden Oriole seen for the first time in Nainital Uttarakhand Bird watchers excited

Uttarakhand: नैनीताल में पहली बार दिखी ब्राॅडबिल और गोल्डन ओरिओल, कॉलर्ड के दिखने से बर्ड वॉचरों में उत्साह

Wed, 20 Nov 2024 03:15 PM IST
रेनू सकलानी दीपक कापड़ी, अमर उजाला, हल्द्वानी
दीपक कापड़ी, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 20 Nov 2024 03:15 PM IST
सार

दुनिया के सबसे छोटे बाज में शामिल कॉलर्ड फाल्कोनेट के दिखने से बर्ड वॉचरों में उत्साह है।

विज्ञापन
Broadbill and Golden Oriole seen for the first time in Nainital Uttarakhand Bird watchers excited
ब्राॅडबिल और गोल्डन ओरिओल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नैनीताल नगर के आसपास के जंगलों में पक्षियों का अद्भुत संसार है। यहां पहली बार ब्रॉडबिल और गोल्डन ओरिओल पक्षी और दुनिया के सबसे छोटे बाज में शुमार कॉलर्ड फॉल्कोनेट को भी देखा गया है। नई-नई चिड़ियाओं के दिखने के बाद बर्ड वॉचरों का नैनीताल जिले के सूर्यागांव, डोलमार और ज्यूली की ओर रुझान बढ़ रहा है।

विज्ञापन

कॉलर्ड फाल्कोनेट दुनिया का सबसे छोटा बाज होता है। आमतौर पर यह जंगलों के किनारे या जंगलों के बीच बड़े पेड़, नदी और धाराओं के पास रहना पसंद करता है। यह तितली, मौक, ड्रैगन फ्लाई और अन्य छोटे कीटों को खाता है। नैनीताल में यह बहुत कम देखा जाता है।

विज्ञापन


जंगलों या दलदल के किनारे रहना पसंद करती ब्रॉडबिल पक्षी
ब्रॉडबिल पक्षी बहुत खूबसूरत और मोटे होते हैं और इनकी लंबाई 12.5 से 28 सेंटीमीटर (5 से 11 इंच) होती है। इनकी चोंच छोटी और चौड़ी होती है। ब्रॉडबिल पक्षी जंगलों या दलदल के किनारे रहना पसंद करती है। यह सीटी की तरह आवाज निकालती है। रहने के लिए नाशपाती के आकार के लटकते हुए घोंसले बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर ब्रॉडबिल पक्षी मलयेशिया में रहते हैं लेकिन कुछ भारत और फिलीपींस में भी देखे जाते हैं। एशियाई ब्रॉडबिल पक्षी मुख्य रूप से हरे या नीले और अफ्रीकी ब्रॉडबिल पक्षी भूरे रंग के होते हैं। वहीं, गोल्डन ओरिओल चिड़िया की लंबाई चार से पांच से सात इंच होती है। इसे पहली बार यहां ट्रैप किया गया है। इसे लेकर पक्षी प्रेमी काफी उत्साहित हैं।

Trending Videos

गोल्डन ओरिओल चिड़िया को पहली बार ट्रैप किया गया
पिछले 14 सालों से बर्ड वॉचिंग कर रहा हूं। गोल्डन ओरिओल चिड़िया को पहली बार ट्रैप किया गया है। इसके अलावा ब्रॉडविल और कॉलर्ड फाल्कोनेट को भी देखा गया है जो बेहद सुखद है। - विकास किरोला, बर्ड वॉचर और पर्यावरण प्रेमी, नैनीताल

ये भी पढे़ं...Kedarnath By Election: मतदान जारी, घाटी में उत्साह भी भारी, तस्वीरों के साथ जानें इस उपचुनाव की पांच खास बातें

नैनीताल जिले में कई पक्षी पाए जाते हैं। पक्षियों को नैनीताल जिले का तापमान काफी पसंद आता है। बर्ड वॉचिंग को लेकर बर्ड वॉचरों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। -चंद्रशेखर जोशी डीएफओ, नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed