फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon become hot spot for NRI

एनआरआई के लिए हॉट बनी दून की प्रॉपर्टी

Sun, 20 Oct 2013 06:35 PM IST
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 Oct 2013 06:35 PM IST
विज्ञापन
doon become hot spot for NRI

दुबई, यूएस, कनाडा जैसे देशों में रहने वाले एनआरआई की नजर देहरादून पर लगी हुई है। प्रॉपटी के लिए वह राजधानी की ओर रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन


दून को बनाया ठिकाना
राजपुर रोड, सहस्त्रधारा रोड पर बन रहे प्रोजेक्ट्स में उन्होंने सर्वाधिक बुकिंग कराई है। एनआरआई के इस रुझान को देखते हुए एनसीआर, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर जैसी जगहों पर प्रोजेक्ट उतार चुके डेवलपर्स ने अब दून को अपना ठिकाना बनाया है।

पैसा निवेश करने की पहली पसंद
दून के साथ एक प्लस प्वाइंट यह भी है कि यहां से बहुत सारे लोग पढ़ाई के बाद नौकरी, बिजनेस के सिलसिले में बाहरी देशों में बसे हैं। नवादा हाइट्स के अंजुम परवेज खान बताते हैं कि जब भी बाहरी देशों में बसे यह लोग पैसा निवेश करने या भविष्य के लिए घर खरीदने की सोचते हैं तो इनकी पसंद दून ही होती है।
विज्ञापन


पढ़ें, आपदाः बेघर परिवारों को मिलेगा 'रेडीमेड' मकान
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में डॉलर के मुकाबले रुपए के अवमूल्यन ने भी इस ट्रेंड में बढ़ोत्तरी की है। नए प्रोजेक्ट्स ला रहे डेवलपर्स की मानें और लग्जरी पेशकश की बात करें तो दून के प्रॉपर्टी बाजार में फिलहाल बड़ी उम्मीद दिख रही है।

नोएडा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर के बाद दून में हम प्रोजेक्ट लाए हैं। हमारे 70 प्रतिशत फ्लैट बिक चुके हैं। इनमें लगभग 20 फीसदी एनआरआई ने बुक कराए हैं। आगे भी इसी को देखते हुए हम लोग राजपुर रोड पर एक 800 फ्लैट का प्रोजेक्ट ला रहे हैं। साथ ही, राजपुर-सहस्त्रधारा के बीच एक प्रोजेक्ट प्लान कर रहे हैं। इसमें भी 200-250 फ्लैट होंगे।
- महेश, प्रोजेक्ट डायरेक्टर पनाश वैली

नोएडा, गुड़गांव, मेरठ में हम काम कर ही रहे हैं। दून में अपार संभावना देखते हुए इधर का रुख किया है। आईटी पार्क के पास स्थित किमाया ग्रीन्स प्रोजेक्ट की बात करें तो इसके लिए बेहतरीन रिस्पांस है। इसके अलावा और प्रोजेक्ट्स की तैयारी है। कर्त्तव्य ग्रीन्स, कार्तिक ग्रीन्स आदि प्रोजेक्ट लोगों को पसंद आए हैं। दून के खरीदार भी प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दे रहे हैं।
- गौरव सिक्का, डीजीएम सेल्स, किमाया ग्रीन्स

प्रॉपर्टी पर त्योहारी छूट का कांटा
एक तरफ जहां लग्जरी रिहायश चाहने वाले ग्राहकों के लिए दून पसंदीदा बना हुआ है, वहीं शहर के बाहरी इलाकों में प्लाट, मकान के नाम पर ग्राहकों के सामने छूट का कांटा फेंका जा रहा है।


शिमला बाईपास रोड, रतनगढ़, सभावाला आदि क्षेत्रों में विभिन्न साइजों के प्लाटों की उपलब्धता बता त्योहार के नाम पर एक लाख रुपए तक की छूट का दावा किया जा रहा है। कुछ बिल्डर फ्लैटों की बुकिंग पर 32 इंच के कलर एलसीडी के उपहार का दावा कर रहे हैं।

जबकि सच यह कि विज्ञापनों में 20 फीट रोड, नक्शा अप्रूव के दावे पर भरोसा करने वाले जब मौके पर पहुंचते हैं तो हाथ निराशा लगती है। कुछ तो वन भूमि पर ही हाथ साफ कर रहे हैं। फिर भी ऐसे कम ग्राहक नहीं हैं, जो इनके जाल में आराम फंस रहे हैं।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed