फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कट के अलग हुआ महिला का हाथ फिर से कैसे जुड़ गया, देखिए हैरतअंगेज तस्वीरें...

Wed, 20 Sep 2017 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 20 Sep 2017 06:19 PM IST
doctors do surgery for reunite woman cut hand again in haldwani
hand

इसके चमत्कार ही कहेंगे क‌ि कलाई से हाथ कटने के बाद भी वह दोबारा से जुड़ गया। देख‌िए हैरतअंगेज तस्वीरें...

doctors do surgery for reunite woman cut hand again in haldwani
hand

कृष्णा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों ने दस घंटे की सर्जरी के बाद एक महिला का हाथ री-प्लांटेशन के जरिये जोड़ दिया। डॉक्टरों ने दावा किया है कुमाऊं में पहली बार ऐसा जटिल ऑपरेशन हुआ है। महिला की हालत बेहतर है। उसे अस्पताल में ही रखा गया है। 
 

doctors do surgery for reunite woman cut hand again in haldwani
hand

डॉक्टरों ने पत्रकारों को बातचीत में बताया कि दिनेशपुर निवासी उर्मिला राय (40) आटा बनाने की फैक्ट्री में काम करती है। आटा गूंथने वाली मशीन की सफाई करते समय उसका हाथ फंसकर अलग हो गया। हाथ कटने से काफी रक्त बह चुका था। परिजन उसे हल्द्वानी के कृष्णा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की इमरजेंसी में लेकर आए। 

विज्ञापन
doctors do surgery for reunite woman cut hand again in haldwani
hand

यहां डॉ. हरभजन सिंह ने प्राथमिक इलाज दिया और आवश्यक जांचें कराई। इसके बाद प्लास्टिक सर्जरी विभाग के  सर्जन डॉ. प्रशांत मून के पास भेज दिया गया। डॉ. मून ने तत्काल सर्जरी करने का निर्णय लिया। डॉ. मून ने बताया कि हाथ की दो धमनियां, छह नसें और 26 अंगुलियों को चलाने वाली नसों (टेंडन नसें) को सूक्ष्मदर्शी की सहायता से जोड़ा गया। 

doctors do surgery for reunite woman cut hand again in haldwani
hand

आर्टरी वेंस को नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता है। डॉ. सिंह ने बताया कि सूक्ष्मदर्शी की सहायता से लगभग नौ से दस घंटे चला ऑपरेशन सफल रहा। उन्होंने बताया कि महिला की दो हड्डियां भी टूट गई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed