{"_id":"f074e2b25159061a827cd3c25ccd281f","slug":"diwali-cracker-business-on-boom","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल राजधानी दून में धुआं हुए 20 करोड़ के पटाखे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल राजधानी दून में धुआं हुए 20 करोड़ के पटाखे
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 04 Nov 2013 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में इस दिवाली पटाखों में 20 करोड़ रुपए से अधिक धुआं हो गए। बीते साल से तुलना करें तो इस बार कारोबार तकरीबन 50 प्रतिशत ज्यादा है।
विज्ञापन
अधिकांश लोगों ने बजाए आवाज के रोशनी वाले पटाखों के प्रति रुझान दिखाया। कुछ लोगों ने आतिशबाजों को भी हायर किया था। तकरीबन साढ़े तीन सौ रुपए के किराए पर इन्होंने चंद घंटों के लिए आकाश को रोशनी से पाट दिया।रिटेलर निकुंज क्रैकर्स के अनुसार बच्चों का ध्यान चकरी, फुलझड़ी, राकेट जैसे पटाखों पर रहा। मुर्गा छाप बम भी खूब बिके। किशोर और युवा कुछ तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने पहुंचे।
विज्ञापन
यह अलग बात है कि इस बार आकाश में रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरने वाले पटाखों की तरफ उन्होंने ध्यान केंद्रित किया। उनकी मानें तो महंगाई का ज्यादा असर खरीदारी पर देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन
काशी, गोरखपुर से होती है सप्लाई
पटाखों की थोक सप्लाई काशी, गोरखपुर, मदुरै जैसी जगहों से होती है। सहारनपुर में भी इसके कई गोदाम हैं। दून में अधिकांश पटाखे यहीं से पहुंचते हैं। इस बार इनकी सप्लाई कुछ अधिक रही है।