पुत्रजीवक दवाः रामदेव को राहत या आफत, आज होगा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा रामदेव की दिव्या फार्मेसी की दवा दिव्य पुत्रजीवक बीज और पुत्रजीवक शिवलिंगी सीड की जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में तैयार नहीं होने पर उत्तराखंड शासन ने सख्ती बरतते हुए जांच समिति को रिपोर्ट के लिए दो दिन का समय दिया है। संभावना है कि शासन की सख्ती के बाद समिति आज (गुरुवार) रिपोर्ट सौंप देगी।
दवा पर संसद में हंगामे के बाद केंद्र ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की शिकायत पर उत्तराखंड सरकार को जांच के लिए निर्देश दिया था। शासन ने 16 मई को तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है।
जनता दल (यू) राज्यसभा सांसद केसी त्यागी ने संसद में दवा को पुत्र पैदा का इलाज बताकर बेचे जाने का आरोप दिव्य फार्मेसी पर लगा है। केंद्र के आयुष मंत्रालय से राज्य सरकार को दवा जांच के लिए पत्र आया था। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में आई शिकायत पर यह केंद्र जांच करवा रहा है।
आज आ सकती है रिपोर्ट
ड्रग्स एवं कास्मेटिक एक्ट 1940 एवं ड्रग्स एवं मैजिक रैमिडिज (आपत्तिजनक विज्ञापन) एक्ट 1954 के तहत पीएनडीटी (लिंग चयन पर प्रतिबंध) एक्ट 1954 के उल्लंघन की शिकायत पर जांच करवाई जा रही है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओम प्रकाश ने बुधवार को समिति अध्यक्ष को निर्देशित किया है रिपोर्ट दो दिन में उनको मिलनी चाहिए।
राज्य औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी आयुष विभाग की अध्यक्षता में बनी समिति में सहायक औषधि नियंत्रक आयुष विभाग और जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी हरिद्वार सदस्य हैं।
शासन ने समिति को दोनों दवाओं की गुणवत्ता, उत्पादकता व लाइसेंस के संबंध में विस्तृत जांच रिपोर्ट साक्ष्यों सहित एक सप्ताह में सौंपने के आदेश दिए थे। संभावना है कि शासन की सख्ती के बाद समिति गुरुवार को रिपोर्ट सौंप देगी।