फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dispute on lok sabha seats

उत्तराखंड की पांच सीटों पर बीजेपी में घमासान

Mon, 10 Mar 2014 12:27 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Mar 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
dispute on lok sabha seats

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत ने नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट के टिकट पैनल में नाम न होने से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


इसके साथ ही भाजपा में लोकसभा सीटों के लेकर अन्य नेताओं में भी घमासान चल रहा है।

नैनीताल संसदीय सीट

dispute on lok sabha seats

बचदा के कठोर कदम उठाने के बाद अब इस सीट पर ज्यादा बवाल होने की उम्मीद बन रही है।

सूत्र बताते है कि भगतदा की राह रोकने के लिए बचदा, बलराज पासी का सपोर्ट कर सकते है। क्योंकि उनका मकसद भगतदा को रोकना है। और वह सही समय पर कोई फैसला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पौड़ी संसदीय सीट

dispute on lok sabha seats

पार्टी के भीतर दावा तो यही है कि इस सीट से पूर्व सीएम बीसी खंडू़ड़ी का नाम फाइनल है।

लेकिन मोहन सिंह रावत गांववासी की नाराजगी के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोहरकांत ध्यानी और प्रदेश प्रवक्ता अनिल बलूनी की नाराजगी भी जल्द प्रकट हो सकती है।

इस सीट को लेकर टिकट की जंग दिलचस्प होती जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत की चुप्पी भी बोलने का काम कर रही है।

विज्ञापन

टिहरी संसदीय सीट

dispute on lok sabha seats

यहां पर सीटिंग एमपी माला राज्य लक्ष्मी शाह का नाम फाइनल बताया जा रहा है। लेकिन मुन्ना सिंह चौहान ने मुकाबले में आ गए है।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि जनता की भावनाओं के अनुरूप ही फैसला हो। मुन्ना चौहान और महारानी में से भाजपा किस पर भरोसा करेगी इसे लेकर सीट का मिजाज काफी गर्म हो गया है।

अल्मोड़ा संसदीय सीट

dispute on lok sabha seats

हालात यहां पर भी खराब है। इस खांटी पर्वतीय संसदीय सीट पर तीन बार विधायक का चुनाव जीत चुके अजय टम्टा दावेदार तो है।

लेकिन केंद्रीय नेताओं की रणनीति ने भी आग में घी का काम किया है। कुछ केंद्रीय नेता रेखा आर्य के साथ खड़े हैं तो कुछ का सपोर्ट चनरराम को है। लेकिन अभी तय करना मुश्किल लगता है।

हरिद्वार संसदीय सीट

dispute on lok sabha seats
पिछली बार टिकट देकर वापस लिया लेकिन इस बार मदन कौशिक आश्वस्त है।

तीन बार विधायक का चुनाव जीत चुके कौशिक की राह पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक रोक रहे हैं। निशंक ने केंद्रीय नेतृत्व के सामने यही बात रखी कि बीसी खंडूड़ी व भगतदा चुनाव लड़ाया जाता है तो उनका भी दावा बनता है।

उधर, नरेश बंसल ने भी मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। बंसल के साथ एक बड़े केंद्रीय नेता खड़े है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed