फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dispute came over in BJP.

दून: चुनाव नजदीक आते ही भाजपा में फूटी चिंगारी

Sat, 03 Oct 2015 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 Oct 2015 03:07 PM IST
विज्ञापन
dispute came over in BJP.

बृहस्पतिवार को हुए विवाद पर भले ही भाजपा के बड़े नेता पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन इसे शहर की विभिन्न विधानसभा सीटों पर दावेदारी को लेकर उठ रही चिंगारी माना जा रहा है। पार्टी के कुछ नेता इस बात को अंदरखाने स्वीकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को महानगर कार्यालय में जीएमएस मंडल के संगठन चुनाव की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में कैंट विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता हरबंस कपूर से कुछ कार्यकर्ताओं का विवाद हो गया था। मीडिया की मौजूदगी में विवाद होने पर मामला तो सार्वजनिक हो गया, लेकिन सूत्रों का कहना है कि महानगर में पार्टी के भीतर अंतर्कलह इससे भी ज्यादा है।
विज्ञापन


आगामी विधान सभा चुनाव में विभिन्न सीटों पर भाजपा के कई नेताओं ने अपनी-अपनी दावेदारी जतानी शुरू कर दी है। इन नेताओं की हाल के दिनों में अपने विधानसभा क्षेत्रों में बढ़ रही सक्रियता इसे दर्शाती भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी में शुरू हुई दावेदारी की जंग

dispute came over in BJP.

जिन सीटों पर पार्टी के विधायक नहीं हैं, वहां तो दावेदारी कर रहे नेता जीत हासिल करने के दावों के साथ तर्क दे रहे हैं, लेकिन जिन सीटों पर पार्टी प्रत्याशी लगातार जीत रहे हैं, वहां नए दावेदार कुछ असहज हैं। दावेदारी जताने वाले नेताओं का आरोप है कि पार्टी में कुछ नेता कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर चहेतों पर ध्यान दे रहे हैं।

पार्टी में किसी तरह का अंतर्कलह नहीं है। मंडल चुनावों के लिए सभी मंडल की बूथ कमेटियों का गठन हो गया है। जीएमएस मंडल पर व्यक्ति विशेष द्वारा सभी निर्णय लेने की वजह से कमेटी नहीं बन पा रही थी। कार्यकर्ताओं को इसी बात पर आपत्ति थी। पार्टी कार्यकर्ताओं में कोई विवाद नहीं है।
-नीलम सहगल भाजपा महानगर अध्यक्ष

राजनीतिक दलों में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार होता है। बृहस्पतिवार को जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने कभी किसी पर व्यक्तिगत निर्णय थोपने या जिम्मेदारी देने का काम नहीं किया है। जो भी निर्णय होते हैं, वह पार्टी फोरम से होते हैं।
-हरबंस कपूर, कैंट विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed