{"_id":"286e99683f3d7faae014d5f22e29df62","slug":"dispute-between-police-and-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के आगे ड्यूटी बनी ‘गुस्ताखी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के आगे ड्यूटी बनी ‘गुस्ताखी’
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 24 May 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में रुआब के आगे ड्यूटी को तरजीह देने वाले दारोगा पर उसकी निष्ठा ही भारी पड़ गई।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी को निलंबित
विधायक ने हनक दिखाई तो चालान काटने की ‘गुस्ताखी’ करने वाले चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। मामला शुक्रवार शाम का है।
राजपुर रोड पर सड़क किनारे खड़ी इनोवा गाड़ी हटाने को लेकर जाखन चौकी प्रभारी की द्वाराहाट (कुमाऊं) के कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट से गरमा-गरमी हो गई।
विधायक ने हनक दिखाते हुए फोन खटकाए तो आनन-फानन में ही चौकी प्रभारी को निलंबित करने का फरमान आ पहुंचा।
कुछ देर बाद राजपुर थाना प्रभारी को भी लाइन हाजिर कर दिया गया। हालांकि कप्तान कार्रवाई को चोरी की रिपोर्ट दर्ज न करने से जोड़कर बता रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक विधायक मदन सिंह बिष्ट शुक्रवार रात करीब आठ बजे अपने परिवार के साथ राजपुर रोड पर खरीदारी के लिए आए थे। गाड़ी एक होटल के बाहर सड़क किनारे खड़ी की गई थी।
विज्ञापन
विधायक और चौकी प्रभारी के बीच हुई बहस
इसी बीच जाखन चौकी प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी गश्त करते हुए उधर से गुजरे। उन्होंने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी हटाने के लिए कहा। इस बात पर विधायक और चौकी प्रभारी के बीच बहस हो गई।
विज्ञापन
विधायक समझाने के बावजूद नहीं माने। आखिर दारोगा ने चालान के लिए रसीद निकाल ली। इस बीच विधायक ने अपना परिचय भी दिया, लेकिन तब तक वहां काफी लोग जमा हो गए थे।
माहौल गरमाने लगा तो विधायक फोन करते हुए होटल के अंदर प्रवेश कर गए। फोन खटके तो एसपी ट्रैफिक और सीओ मसूरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
इधर से कांग्रेस विधायक नवप्रभात भी मदन बिष्ट की हिमायत को पहुंच गए। विधायक मदन सिंह बिष्ट अपनी ड्यूटी बजा रहे दारोगा के व्यवहार पर बेहद आक्रोशित थे। पुलिस अधिकारियों ने बंद कमरे में काफी देर तक गुफ्तगू कर उन्हें शांत किया।
कुछ देर बाद ही चौकी प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी को निलंबित करने का आदेश जारी हो गया। बाद में एसओ राजपुर प्रदीप राणा को भी लाइन हाजिर कर दिया गया।
हाथी बड़कला चौकी प्रभारी भी सस्पेंड
डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के हाथी बड़कला चौकी प्रभारी नवनीत भंडारी को भी सस्पेंड किया गया है। वाणिज्य कर अधिकारी कमलेश कुमार के घर में चोरी की घटना को 22 दिन तक छिपाए रखने पर यह कार्रवाई हुई है।