फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   disaster rescue training.

आपदा से निपटने के लिए किया पूर्वाभ्यास

Fri, 12 Feb 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 12 Feb 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
disaster rescue training.

उत्तराखंड शासन-प्रशासन ने केंद्र सरकार के सहयोग से आपदा आने की स्थिति में राहत कार्यों का पूर्वाभ्यास किया। चार जिलों में भूकंप आने के बाद कैसे राहत दल और सामग्री वहां पहुंचाई जानी है, इसका मॉक ड्रिल देहरादून के परेड ग्राउंड में किया गया।

विज्ञापन


गुरुवार को मॉक ड्रिल में प्रदेश के चार जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली तथा उत्तरकाशी में सुबह 9.30 बजे भूकंप आना माना गया। जिसका केंद्र बिंदु कपकोट जिला बागेश्वर को मानते हुए तत्काल राहत पहुंचाने और रेस्क्यू का काम शुरू किया गया। परेड ग्राउंड में पोस्ट बनाया गया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से चार टीमों का गठन किया गया। जिसमें एसडीआरएफ. के 38 जवान, एनडीआरएफ की एक कंपनी, पीएसी की एक प्लाटून, पुलिस के 35 जवान, फायर सर्विस के 25, होमगार्ड के 30, पुलिस लाइन से 17 जवान, सेना की एक कंपनी, सिविल डिफेंस के 52 सदस्यों को आपदा प्रभावित जिलों में रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा डाक्टरों, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा निगम, जल संस्थान, जिला प्रशासन, नगर निगम और खाद्य विभाग के कर्मचारियों को जरुरी सामग्री के साथ भेजा गया। उत्तरकाशी के लिए परेड ग्राउंड से 12.30 बजे, चमोली के लिए 12.32 बजे,  पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर के लिए 12.35 बजे बसें रवाना की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने कहा कि बड़ी आपदा आने पर उससे निपटने के लिए पूर्व तैयारी की गई है। ताकि प्रभावित जिलों में तत्काल रेस्क्यू आपरेशन चलाकर घायलों की तुरंत सहायता की जा सके।


इस अवसर पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल एनसी मारवाह, मेजर जनरल वीके दत्ता, सचिव आपदा प्रबंधन अमित नेगी, आईजी गढ़वाल संजय गुंज्याल, एसएसपी सदानंद दाते, अपर जिलाधिकारी देहरादून प्रताप सिंह शाह एवं झरना कमठान आदि अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed