{"_id":"71906b42c30ed65ef8d0640a648fcbc3","slug":"dharchula-to-dehradun-direct-bus-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून से धारचूला तक सीधी बस, जानिए पूरा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून से धारचूला तक सीधी बस, जानिए पूरा रूट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 09 Jan 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला से देहरादून के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की नियमित बस सेवा रविवार से शुरू होगी। बस का संचालन अल्मोड़ा डिपो करेगा। यह बस रोज सुबह पांच बजे धारचूला से चलकर डीडीहाट, थल, बेड़ीनाग, सेराघाट, अल्मोड़ा, हल्द्वानी होते हुए देहरादून को रवाना होगी और वापसी में देहरादून से शाम चार बजे इसी रूट से आएगी। रोडवेज की इस बस सेवा से सीमांत के लोगों के साथ साथ मार्ग में पड़ने वाले अन्य इलाकों के लोगों को भी सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
24 घंटे का सफर
उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक मोहन आर्य ने बताया कि धारचूला से देहरादून तक यह बससेवा रोज संचालित होगी। धारचूला से देहरादून का सफर पूरे 24 घंटे का होगा। सुबह पांच बजे चलने के बाद यह बस अगले दिन सुबह पांच बजे देहरादून पहुंचेगी।
विज्ञापन
ठीक इसी तरह देहरादून से आने में भी बस को 24 घंटे लगेंगे। सीमांत के लोग देहरादून तक बससेवा की मांग कर रहे थे। इस समय धारचूला से दिल्ली और टनकपुर के लिए बसों का संचालन होता है लेकिन देहरादून के लिए बस चलने से लोगों को खासी सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
पहले पिथौरागढ़ से आगे नहीं जाती थी बस
सीमांत इलाकों से कई लोग काम से देहरादून जाते रहते हैं। इससे पहले उनको देहरादून की बस पकड़ने के लिए 90 किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ आना पड़ता था। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि बससेवा से यात्रियों को सुविधा होगी और रोडवेज की आमदनी भी बढ़ेगी। क्षेत्र के लोगों ने बस संचालन पर खुशी जताई है। बससेवा शुरू करने के लिए वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने काफी प्रयास किया था।