फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   department distribution of minister

'गिनीज बुक में नाम दर्ज करवाने की ओर बढ़े रावत'

Mon, 03 Mar 2014 10:36 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Mar 2014 10:36 AM IST
विज्ञापन
department distribution of minister

रविवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत के दिल्ली से लौटते ही मंत्रियों को विभाग बांट दिए जाने की चर्चा जमीन पर नहीं उतरी।

विज्ञापन


विपक्ष का आरोप है कि हरीश रावत इस मामले में गिनीज बुक में नाम दर्ज करवाने की ओर बढ़ रहे हैं।

सोनिया गांधी से विचार विमर्श होगा
विगत दिवस जब मुख्यमंत्री हरीश रावत दिल्ली गए तो यही शोर था कि मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से विचार विमर्श होगा और जैसे ही मुख्यमंत्री देहरादून पहुंचेंगे तत्काल विभागों का बंटवारा हो जाएगा।

पढ़ें, सत्ता में आते ही रावत बने 'शक्तिमान', लेकिन अटके काम
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आज भी गए है लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात। चुप्पी साधे हुए मंत्रियों में विभाग नहीं बंटने से आक्रोश पनप रहा है। यह भी नहीं कहा जा सकता कि मंत्रियों की चुप्पी बरकरार रहेगी या किसी भी दिन ज्वालामुखी फट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे भी इस फैसले से सरकार की काफी किरकिरी हो रही है। मंत्रियों को महीने भर बाद भी विभाग नहीं देना, दल व सरकार दोनों की बदनामी करा रहा है।

पढ़ें, तो क्या लोकसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव


हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि रविवार को विभागों का वितरण होना था, लेकिन चूंकि अधिसूचना राजभवन से होनी है इसलिए यह कार्य अब सोमवार को भी हो सकता है।

नेता प्रतिपक्ष ने भी मढ़ी तोहमत
नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड विश्व में ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां पर मंत्री बगैर विभागों के एक महीने तक बेरोजगारी की हालत में रहे। मंत्रियों के पास कोई काम नहीं था। सरकार पूरी तरह फेल हो गई है।

पढ़ें, बर्फ और बारिश से जम गया उत्तराखंड

सरकार में राजनीतिक अराजकता का माहौल है। सभी विभागों की घोषणा खुद कर मुख्यमंत्री झूठी वाहवाही लूटना चाहते है। दैवी आपदा को 8 महीने बीत गए लेकिन चार धाम यात्रा के मार्गों का बुरा हाल है।

प्रभावितों के लिए तो दूर की बात है, केदारनाथ मंदिर परिसर में सरकार पुजारी के लिए एक घर तक नहीं बना सकी। नेता प्रतिपक्ष ने हरक सिंह रावत के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

पढ़ें, यहां रागों संग मनता है रंगों का त्योहार

इस प्रकरण में मंत्री के साथ ही सरकार की भूमिका भी संदिग्ध है। मंत्री व लड़की दोनों ही मान रहे हैं कि उनकी पुरानी पहचान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed