फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   department did not give labours payment

उत्तराखंड आपदा से लड़ने वाले 'सैनिक' हुए निराश

Fri, 29 Nov 2013 01:36 PM IST
संदीप थपलियाल/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
संदीप थपलियाल/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 29 Nov 2013 01:36 PM IST
विज्ञापन
department did not give labours payment

केदारनाथ आपदा में सड़कों को सही करने के लिए युद्घ स्तर पर काम करवाने वाले ठेकेदार अब निराश हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, अपर सचिव यौन शोषण मामले में पीड़िता को बेल

विभागों ने आपदा के दौरान मानवता का वास्ता देकर उनसे काम तो करा लिया, लेकिन बजट न मिलने से अभी तक ठेकेदारों का भुगतान नहीं किया।

18.33 करोड़ रुपए बकाया

विभागों पर ठेकेदारों का 18.33 करोड़ रुपए बकाया हो गया है। 16/17 जून को आई आपदा में 70 से ऊपर मार्ग अवरुद्ध हो गए थे। करीब दो दर्जन छोटे-बड़े पुल भी बह गए। सड़क मार्ग से कट गए गांवों में यातायात खोलने के लिए शासन द्वारा कार्य कराया गया।
विज्ञापन


लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से नदियों को पार करने के लिए ट्राली लगाई गई। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग के वैकल्पिक मार्ग को खोलने के लिए सैकड़ों मजदूर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, कांस्टेबल ने किया जानवर से दुष्कर्म


यह सारा काम लोनिवि ने उधारी में करवाया गया। अब ठेकेदार रोज लोनिवि आफिस पहुंचते हैं तो अधिकारियों से यही जवाब मिलता है कि बजट आ रहा है, भुगतान किया जाएगा।  

क्या कहते हैं लोग
आपदा आने पर सरकार ने दावा किया था कि धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। यदि सरकार समय पर लोनिवि को बजट देती तो और तेजी से काम होता।
- आशीष नेगी, जिलाध्यक्ष भाजयुमो

हमसे लोनिवि ने काम करवाया। सड़क खोलने के लिए मजदूरी और सामान खरीदने में लाखों रुपये खर्च हो गए। लोनिवि से धनराशि न मिल पाने के कारण दुकानदारों और अन्य लोगों की देनदारी हो गई। भुगतान समय में नहीं आ रहा, कहां से उधार चुकाएं।
- रजत सिंह ठेकेदार

क्या कहते हैं अधिकारी
अभी तक सर्किल को 5.41 करोड़ रुपए मिले हैं जबकि अभी जरूरत 18.33 करोड़ रुपए की है। शासन से बजट की डिमांड की गई है।
- केके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता लोनिवि

लोनिवि सर्किल से डिमांड आई है। फंडिंग किस मद में होना है, यह अभी तय नहीं हुआ है।
- दिलीप जावलकर, अपर सचिव, लोनिवि

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed