फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dengue patient in pauri.

उत्तराखंडः पौड़ी में मिला डेंगू का मरीज, हड़कंप

Tue, 30 Sep 2014 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Tue, 30 Sep 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन
dengue patient in pauri.

उत्तराखंड के पौड़ी में कोटद्वार से सटे काशीरामपुर गांव में डेंगू का मामला प्रकाश में आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


क्षेत्र में लिए ब्लड सैंपल
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विभाग की टीम में गांव में घर-घर जाकर ब्लड सैंपल लिए और कीटनाशकों का छिड़काव कराया। उधर, डेंगू से पीड़ित युवक को सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


मरीज देहरादून रेफर
गत 26 सिंतबर को नजीबाबाद रोड स्थित कंडारी कालोनी निवासी योगेंद्र सिंह बिष्ट (26) को तेज बुखार आने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में उसमें डेंगू के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने उसका ब्लड सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भिजवाया था। जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर परिजन उसे हायर सेंटर देहरादून ले गए।

हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग
उधर, डेंगू के इस मामले की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग तुरंत एक्टिव हो गया है। दुगड्डा के एसीएमओ डॉ. मनीष अग्रवाल के निर्देश पर एएनएम और स्वास्थ्य विभाग कर्मियों ने नजीबाबाद रोड, उमेश नगर, जल संस्थान कॉलोनी और कंडारी कालोनी में कई घरों से ब्लड सैंपल लिए और छिड़काव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed