फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand for tarring of Darmigarh-Ninus road from MLA

Dehradun News: विधायक से दारमिगाड़-निनुस मार्ग के डामरीकरण की मांग

Sat, 14 Sep 2024 03:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Demand for tarring of Darmigarh-Ninus road from MLA
ग्राम पंचायत निनुस के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह को ज्ञापन सौंपकर सड़क के डामरीकरण की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि दारमिगाड़-निनुस मार्ग की हालत बदहाल है। 25 साल पूर्व सड़क का निर्माण हुआ था। उसके बाद कभी इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को विधायक प्रीतम सिह के देहरादून स्थित आवास पर सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में यह मार्ग जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं। कई जगह मार्ग की सुरक्षा दीवार गिरी है। मार्ग डामरीकरण किया जाना अत्यावश्यक है। कहा कि कई बार विभाग व शासन से सड़क के डामरीकरण की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन




निविदा निकाली लेकिन नहीं मिली स्वीकृति

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने इस मार्ग के डामरीकरण की घोषणा की थी। उसके बाद लोनिवि अस्थायी खंड चकराता ने अक्तूबर 2021 में डामरीकरण की निविदा निकाली, लेकिन शासन ने वित्तीय स्वीकृति नहीं दी। कहा कि बरसात का मौसम होने और मार्ग जर्जर मार्ग होने से ग्रामीणों को अपनी सेब और मटर आदि की फसलों को वाहनों से ले जाने में परेशानी हो रही है। विधायक प्रीतम सिंह ने ग्रामीणों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान निनुस नवीन जोशी, चतराम राम जोशी, कमलेश जोशी, परमेश्वर जोशी, मेजर सिंह, यशपाल, कृपाराम, केवलराम जोशी, नरेंद्र जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed