फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   deliberately Fountain pen broke digital pen

...रिफिल ढूंढने के चक्कर में खोल दिया पूरा 'पैन'

Wed, 14 Aug 2013 03:46 PM IST
देहरादून/अंशुल डांगी
देहरादून/अंशुल डांगी Updated Wed, 14 Aug 2013 03:46 PM IST
विज्ञापन
deliberately Fountain pen broke digital pen

अब भला उस बेचारे की क्या गलती...उसने जिंदगीभर बिना रिफिल के पैन ही नहीं देखा..फिर एक अचानक से जब उसके हाथ में डिजिटल पैन थमाया गया तो उसने रिफिल ढूंढने के चक्कर में पैन का कबाड़ा कर दिया।

विज्ञापन


संभागीय परिवहन विभाग देहरादून के कार्यालय में मंगलवार को लाइसेंस बनाने आए एक व्यक्ति को जब कर्मचारी ने साइन करने के लिए डिजिटल पैन दिया तो पहले तो यह व्यक्ति काफी देर तक परेशान रहा और फिर बाद में अपने तेज दिमाग से बेवकूफाना हरकत कर बैठा।
विज्ञापन


फाउंटेन पैन समझकर डिजिटल पैन को खोला

दरअसल इस व्यक्ति ने फाउंटेन पैन समझकर डिजिटल पैन को खोल दिया। बस फिर क्या था पहले तो बेचारे को अपनी नादानी के लिए भला-बुरा सुनना पड़ा और फिर बेइज्जत होकर जाना पड़ा। काउंटर पर एक ही डिजिटल पैन होने से काम भी दिनभर ठप्प रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफिस में सुबह से ही लाइसेंस बनाने वालों की भीड़ लगी हुई थी। जैसे ही मशीन में खराबी की जानकारी मिली तो बाहर लाइन में लगे लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बड़ी मुश्किल से दूसरे सिस्टम से काम चलाने पर लोगों का आक्रोश कम हुआ।

कई घंटे काम बाधित
राजपुर रोड स्थित संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय में मंगलवार को अनजाने में हुई घटना से कई घंटे काम बाधित रहा। दरअसल आरटीओ कार्यालय में सुबह लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए फोटो, फिंगर प्रिंट और साइन का काम किया जा रहा था।

दोपहर करीब सवा 12 बजे एक व्यक्ति नंबर आने पर सिस्टम पर पहुंचा। जहां फोटो खींचने और फिंगर प्रिंट का काम होने के बाद मशीन से जुड़ी डिजिटल पैन से साइन करने के लिए कहा गया।

लोगों ने मचाया हंगामा
मगर उस व्यक्ति ने पैन को फाउंटने पैन समझकर खोल दिया। जिस कारण पैन टूट गई और काम ठप हो गया। इस पर वहां मौजूद लर्निंग लाइसेंस इंचार्ज यशवीर बिष्ट ने उस व्यक्ति को खूब डांट लगाई। इस कारण मामला थोड़ी देर के लिए गरमा गया।


इस बीच अपने नंबर का वेट कर रहे लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस कारण कार्यालय के अंदर लोगों की भीड़ बढ़ गई। डिजिटल पैन सही नहीं होने पर एक सिस्टम से सिर्फ अप्रूवल ही हो पा रहा था, जिस कारण दूसरे सिस्टम से काम चलाना पड़ा। इससे सुबह से लाइन में लगे लोगों को एक-एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed