{"_id":"69d1d1ea2cec5fe88c080792","slug":"dehradun-youth-dies-after-falling-into-a-deep-gorge-in-the-sahastradhara-area-sdrf-recovers-the-body-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: सहस्त्रधारा क्षेत्र में हादसा, गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, एसडीआरएफ ने शव किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: सहस्त्रधारा क्षेत्र में हादसा, गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, एसडीआरएफ ने शव किया बरामद
Sun, 05 Apr 2026 08:39 AM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 05 Apr 2026 08:39 AM IST
सार
राजपुर क्षेत्र के आईटी पार्क चौकी अंतर्गत सहस्त्रधारा टूरिस्ट प्लेस के पास एक व्यक्ति लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन
खाई से युवक का शव बरामद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सहस्त्रधारा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। एक व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसएसडीआरएफ) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात सूचना मिली कि थाना राजपुर क्षेत्र के आईटी पार्क चौकी अंतर्गत सहस्त्रधारा टूरिस्ट प्लेस के पास एक व्यक्ति लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने दुर्गम और खतरनाक परिस्थितियों के बीच गहन सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
Dehradun: पहली बार मोहंड में जलीय जीव के जीवाश्म मिला, वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान ने किया अध्ययन
विज्ञापन
कड़ी मेहनत के बाद एसडीआरएफ जवान खाई में गिरे व्यक्ति तक पहुंचने में सफल रहे और उसे बाहर निकाला। हालांकि, तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। टीम ने शव को सुरक्षित बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन