देहरादून : ‘तीसरी आंख’ से नहीं बच पाएंगे पुलिस को चकमा देने वाले वाहन चालक, नियम तोड़ने पर घर पहुंचेगा चालान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं। पुलिस को तो चकमा दे सकते हैं, लेकिन ‘तीसरी आंख’ से बच नहीं पाएंगे। यदि आपने अब कोई नियम तोड़ा तो तस्वीर के साथ चालान आपके घर पर पहुंच जाएगा। इसके लिए प्रदेश के 13 जिलों में अलग से ट्रैफिक कंट्रोल बनाने का काम शुरू हो गया है।
ट्रैफिक निदेशालय ई-चालान के बाद अब प्रदेश भर में ऑनलाइन चालान की व्यवस्था लागू करने जा रहा है, जिससे नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसने के साथ मैनपावर की कमी से भी जूझना नहीं पड़ेगा। ट्रैफिक
निदेशालय में बड़ा कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है जो हर जिले के कंट्रोल रूम की निगरानी करेगा। इसके लिए तैयारी अंतिम चरण में है।
ऑनलाइन चालान व्यवस्था जल्द होगी लागू
प्रदेश में ऑनलाइन चालान की व्यवस्था को एक सप्ताह में लागू करने की तैयारी है। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि चालान के साथ नियम उल्लंघन संबंधित तस्वीर भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि किसी तरह के शक की गुंजाइश न रहे। मोबाइल नंबर पर भी चालान का एसएमएस आ जाएगा।
- केवल खुराना, डीआईजी ट्रैफिक निदेशालय
हाई क्वालिटी के 80 कैमरे
निदेशक खुराना ने बताया कि निदेशालय ने हाई क्वालिटी के 80 नए कैमरे खरीदे हैं, जिन्हें प्रदेश के मुख्य मार्गों पर लगाया जा रहा है। इसके अलावा पुराने कैमरों को अपडेट किया गया है।
चार जगह लगे ओवरस्पीड कंट्रोल कैमरे
शहर में ओवरस्पीड और रेड लाइट जंप करने वाले वाहनों का ऑनलाइन चालान करने की व्यवस्था पहले से रही है। मोहब्बेवाला, एफआरआई, नंदा की चौकी और एनआईवीएच पर ओवरस्पीड कंट्रोल कैमरे लगे हैं। रूटीन में यहां दो से ढाई हजार चालान होते हैं। हालांकि लॉकडाउन लागू होने के बाद से कार्रवाई बेहद कम हुई है।