फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun traffic police vigil from third eye camera on rule breaker vehicle driver

देहरादून : ‘तीसरी आंख’ से नहीं बच पाएंगे पुलिस को चकमा देने वाले वाहन चालक, नियम तोड़ने पर घर पहुंचेगा चालान

Wed, 10 Jun 2020 09:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राकेश शर्मा, अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 10 Jun 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
dehradun traffic police vigil from third eye camera on rule breaker vehicle driver
ट्रैफिक लाइट - फोटो : Pexels.com

ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं। पुलिस को तो चकमा दे सकते हैं, लेकिन ‘तीसरी आंख’ से बच नहीं पाएंगे। यदि आपने अब कोई नियम तोड़ा तो तस्वीर के साथ चालान आपके घर पर पहुंच जाएगा। इसके लिए प्रदेश के 13 जिलों में अलग से ट्रैफिक कंट्रोल बनाने का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन


ट्रैफिक निदेशालय ई-चालान के बाद अब प्रदेश भर में ऑनलाइन चालान की व्यवस्था लागू करने जा रहा है, जिससे नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसने के साथ मैनपावर की कमी से भी जूझना नहीं पड़ेगा। ट्रैफिक
विज्ञापन

निदेशालय में बड़ा कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है जो हर जिले के कंट्रोल रूम की निगरानी करेगा। इसके लिए तैयारी अंतिम चरण में है।

ऑनलाइन चालान व्यवस्था जल्द होगी लागू

प्रदेश में ऑनलाइन चालान की व्यवस्था को एक सप्ताह में लागू करने की तैयारी है। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि चालान के साथ नियम उल्लंघन संबंधित तस्वीर भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि किसी तरह के शक की गुंजाइश न रहे। मोबाइल नंबर पर भी चालान का एसएमएस आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केवल खुराना, डीआईजी ट्रैफिक निदेशालय

हाई क्वालिटी के 80 कैमरे

निदेशक खुराना ने बताया कि निदेशालय ने हाई क्वालिटी के 80 नए कैमरे खरीदे हैं, जिन्हें प्रदेश के मुख्य मार्गों पर लगाया जा रहा है। इसके अलावा पुराने कैमरों को अपडेट किया गया है।

चार जगह लगे ओवरस्पीड कंट्रोल कैमरे

शहर में ओवरस्पीड और रेड लाइट जंप करने वाले वाहनों का ऑनलाइन चालान करने की व्यवस्था पहले से रही है। मोहब्बेवाला, एफआरआई, नंदा की चौकी और एनआईवीएच पर ओवरस्पीड कंट्रोल कैमरे लगे हैं। रूटीन में यहां दो से ढाई हजार चालान होते हैं। हालांकि लॉकडाउन लागू होने के बाद से कार्रवाई बेहद कम हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed