फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun temperature down three degree.

फिर फेल हुआ मौसम विभाग, तीन डिग्री लुढ़का पारा

Tue, 02 Feb 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 02 Feb 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
dehradun temperature down three degree.
मौसम विभाग का आसमान साफ रहने का अनुमान मंगलवार को फिर गलत साबित हुआ। आसमान में सुबह से ही आंशिक बादल छाए रहे। कुछ देर तो सूरज भी बादलों के पीछे छिप गया। हवाएं चलने की वजह से सोमवार के मुकाबले तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट आ गई।
विज्ञापन


आसमान साफ रहने का बताया था अनुमान
मौसम विभाग ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ ही राजधानी में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया था लेकिन राजधानी में सुबह से ही आंशिक बादल आ गए।
विज्ञापन


दोपहर में कुछ देर के लिए बादल गहराए तो धूप भी गायब हो गई। शाम तक बादल और हवाओं ने तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट ला दी।

फिलहाल बारिश के आसार नहीं
सोमवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री था जो कि मंगलवार को हवाओं की वजह से गिरकर 21.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी में आसमान साफ ही रहेगा। फिलहाल कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed