{"_id":"35b66dff3c5e4f09ccbcdaa75cefcca2","slug":"dehradun-press-club-election-postponed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेस क्लब चुनाव प्रक्रिया शुरू, आज भी नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेस क्लब चुनाव प्रक्रिया शुरू, आज भी नामांकन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 29 Jan 2016 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी जितेंद्र अंथवाल ने बताया कि नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आठ, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, महामंत्री पद के लिए छह, संयुक्त मंत्री के दो पदों के लिये सात, कोषाध्यक्ष पद के लिए दो, संप्रेक्षक पद के लिए छह दावेदारों ने नामांकन कराया।
इसके अलावा कार्यकारिणी के नौ पदों के लिए कुल 36 नामांकन पत्र दाखिल किये गए, जिसमें चार नामांकन महिला आरक्षित पद के लिए किये गए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे से डेढ़ बजे तक नामांकन होगा।
विज्ञापन
दोपहर 2:30 बजे से सांय 4:30 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद शाम 5:30 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची चस्पा कर दी जाएगी। मतदान अपनी पूर्व निर्धारित तिथि 31 जनवरी को तय कार्यक्रम के तहत ही होंगे। इससे पहले आज कार्यकारिणी के 17 पदों के लिए 71 दावेदारों ने पर्चें दाखिल किए।
विज्ञापन