फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: possibility of sexual assault with died girl, investigation

देहरादूनः हुई थी हत्या, अब मृतक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की आशंका, होगी जांच

Sat, 25 Jan 2020 11:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Jan 2020 11:50 AM IST
सार

  • राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्या ने जताई आशंका
  • कहा- प्रकरण में पुलिस, प्रशासन और डाक्टरों की रही लापरवाही

विज्ञापन
Dehradun: possibility of sexual assault with died girl, investigation
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पटेलनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते दिनों एक अनुसूचित जाति की युवती की हत्या के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। आयोग की राष्ट्रीय सदस्य डॉ.स्वराज विद्वान ने कहा कि पूरे प्रकरण में पुलिस, प्रशासन और डाक्टरों की लापरवाही सामने आई है।

विज्ञापन


बीजापुर गेस्ट हाउस में मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा कि वह प्रकरण को लेकर मृतका के घर गई थीं। मामले में पुलिस और प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि चार जनवरी को युवती का शव मिला था। आठ जनवरी को इस मामले में एससी, एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन अब तक प्रशासन ने पीड़ित परिवार को कोई सहायता नहीं दी।
विज्ञापन


एससी, एसटी एक्ट में मामला दर्ज होते ही पीड़ित परिवार को तीन महीने का राशन दिया जाना था, इसके अलावा आठ लाख 25 हजार की आर्थिक सहायता दी जानी थी।

पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था, डीएम और एसएसपी से की बात

उन्होंने कहा कि युवती के शरीर में जिन स्थानों पर धब्बे और खून के निशान थे, उसे देखते हुए युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टरों ने इस कॉलम में कुछ नहीं लिखा। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में उनकी पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था, डीएम और एसएसपी से बात हुई है।

उन्होंने पुलिस से कहा कि मामले में दुष्कर्म की भी धाराएं लगाकर ठीक से जांच की जाए। डॉ.स्वराज ने इस दौरान मृतक की मां को प्रथम किस्त के रूप में चार लाख 12 हजार का चेक दिया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने मृतका की मां को नौकरी, हर महीने पांच हजार रुपये पेंशन और घर बनाकर देने का भी आश्वासन दिया है।

मीडिया से वार्ता के दौरान अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, पार्षद बीना रतूड़ी, डॉ.ललिता प्रसाद, रीना गोयल, सोबन सिंह कोहली आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed