फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun police seized vehicle.

पुलिस की क्रेन ने पहले दिन उठाए 34 वाहन

Wed, 15 Oct 2014 11:53 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Oct 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
dehradun police seized vehicle.

डीजीपी की फटकार के बाद धूल फांक रही देहरादून पुलिस की क्रेनें चल पड़ी। सीपीयू और ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को संयुक्त अभियान चलाकर नो पार्किंग जोन में खड़े 34 दुपहिया वाहन उठा लिए।

विज्ञापन


चौपहिया वाहनों को किया अनदेखा
हालांकि, बड़ी क्रेन न होने के कारण चौपहिया वाहनों को अनदेखा कर दिया गया। सीपीयू और ट्रैफिक पुलिस सुबह से हरकत में नजर आई। घंटाघर से लेकर राजपुर रोड, चकराता रोड और दर्शन लाल चौक पर सड़क किनारे खड़े दुपहिया वाहनों को क्रेन की मदद से उठा लिया गया।
विज्ञापन


वाहन को छुड़ाने के लिए हर वाहन मालिक को 350 रुपए का जुर्माना भरना पड़ा। सीपीयू की नोडल अधिकारी एसपी निविदेता कुकरेती ने बताया कि बड़ी क्रेन भी जल्द सीपीयू को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सख्त नजर आई पुलिस
अभियान के दौरान पुलिस ने किसी को रियायत नहीं दी। पुलिस की सख्ती का कई लोगों ने विरोध भी किया। हरिद्वार रोड निवासी बिल्डर कृष्ण भगवान ने बताया कि वे बाइक पर दिलाराम बाजार में सड़क किनारे बाइक खड़ी कर पांच मिनट के लिए एक दुकान में गए थे।

लौटे तो देखा पुलिसकर्मी बाइक उठा रहे थे। उन्हें कागजात दिखाकर चालान काटने का अनुरोध किया, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माने। उन्होंने एसपी सिटी को फोन पर इसकी शिकायत भी की।

बिना रसीद वसूला जुर्माना

जब्त किए गए वाहन छोड़ने के लिए पुलिस ने लोगों से जुर्माना तो वसूला, लेकिन रसीद नहीं दी। वाहन मालिकों ने इसका विरोध भी किया।

ट्रैफिक इंसपेक्टर वीरेंद्र रावत का कहना है कि एसपी ट्रैफिक और सीओ के बाहर होने के कारण रसीद नहीं दी जा सकी है। बताया कि वाहन मालिकों को 16 अक्तूबर को रसीद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रसीद का इंतजार किया जाता तो लोगों के वाहन दो दिन तक जमा रहते।

झूठ बोलने वाले की खैर नहीं
ट्रैफिक पुलिस अभी तक सिर्फ दो छोटी क्रेन होने का राग अलापती रही है, लेकिन डीजीपी के सामने पांच क्रेन आईं हकीकत सामने आ गई। यह तीनों क्रेन काफी समय से बाहरी थानों में खड़ी धूल चाट रही थी। डीजीपी ने एसएसपी को जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ट्रैफि क पुलिस के पास पांच क्रेन हैं। दो शहर की यातायात व्यवस्था के लिए दी गई हैं, जबकि तीन प्रेमनगर, डोईवाला और रायवाला थाने में खड़ी थीं। इन क्रेनों का प्रयोग दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का हटाने के लिए होना था। लेकिन, ट्रैफिक पुलिस सिर्फ दो छोटी क्रेनों की बात कहती रही।


बड़ी क्रेन के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया था। सोमवार को डीजीपी बीएस सिद्धू क्रेनों की हालत देखकर काफी नाराज हुए थे। सीपीयू की नोडल अधिकारी एसपी निविदेता कुकरेती का कहना है कि तीनों क्रेनों को ठीक कराने के लिए अंबाला की कंपनी से संपर्क साधा गया है। जल्द ही कंपनी की टीम यहां पहुंचकर उन्हें ठीक करने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed