फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Nihang Sikhs issue two day ultimatum to government demanding release of four arrested associates

Dehradun: निहंग सिखों ने सरकार को दिया दो दिन का अल्टीमेटम, चार गिरफ्तार साथियों की रिहाई की मांग

Fri, 26 Jun 2026 09:33 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 26 Jun 2026 09:33 PM IST
सार

Nihang Sikh Dispute: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने चेक पोस्ट पर पहुंचे। करीब 12.00 बजे एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा और पुलिस अधीक्षक देहात पंकज गैरोला निहंग सिखों के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता करने के लिए पांवटा साहिब गुरुद्वारे में पहुंचे।

विज्ञापन
Dehradun Nihang Sikhs issue two day ultimatum to government demanding release of four arrested associates
गुरुद्वारे में निहंग सिख - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब गुरुद्वारे में शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से निहंग सिख समुदाय के प्रतिनिधियों से वार्ता की। इस दौरान निहंग सिख समुदाय ने गिरफ्तार किए गए चारों निहंगों की रिहाई, एम्स ऋषिकेश में भर्ती निहंग से भेंट करवाने और जत्थे के हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने की मांग रखी है। प्रतिनिधि मंडल ने मांगों को पूरा करने के लिए उत्तराखंड सरकार को दो दिन का समय दिया है। इस दौरान निहंग सिखों का जत्था पांवटा साहिब में ही रुकेगा। जत्थे में करीब 250 लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुरक्षा की दृष्टि से कुल्हाल चेक पोस्ट पर बैरिकेडिंग की गई थी। मौके पर पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनाती थी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने चेक पोस्ट पर पहुंचे। करीब 12.00 बजे एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा और पुलिस अधीक्षक देहात पंकज गैरोला निहंग सिखों के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता करने के लिए पांवटा साहिब गुरुद्वारे में पहुंचे।
विज्ञापन


वार्ता के दौरान एएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर भी मौजूद थे। उन्होंने भी प्रतिनिधियों को समझाने का भरसक प्रयास किया। प्रतिनिधि मंडल का साफ कहना था कि वह कर्णप्रयाग में गिरफ्तार किए चारों निहंग सिखों को साथ लेकर ही वापस पंजाब जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरियर तोड़ उत्तराखंड में किया प्रवेश: अज्ञात निहंग सिखों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

उन्होंने सिखों को रिहा करने की मांग की। वहीं एम्स ऋषिकेश में भर्ती घायल सिख निहंग का हालचाल जानने के लिए भेजने और जत्थे को यात्रा पर भेजने की मांग भी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखी। करीब डेढ़ घंटे तक चली वार्ता के बाद प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन को मांगें पूरी करने के लिए दो दिन का समय देते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

पुलिस अधीक्षक देहात पंकज गैराला ने बताया प्रशासन की ओर से मांग पत्र को शासन को सौंपा जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि मंडल को घायल निहंग सिख से मिलवाने पर सहमति बनी है। निहंग सिखों से बड़ा समूह के बजाय सीमित संख्या में कुछ-कुछ देर के अंतराल के बाद यात्रा शुरू करने का सुझाव दिया गया है। एडीएम केके मिश्रा ने बताया फिलहाल शांति व्यवस्था बहाल है। आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज संबंधी मामले में न्यायालय स्तर पर कार्रवाई होनी है। ज्ञापन को जिलाधिकारी को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed