फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Breaking border barrier entered In Uttarakhand Unknown Nihang Sikhs booked on serious charges

बैरियर तोड़ उत्तराखंड में किया प्रवेश: अज्ञात निहंग सिखों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

Fri, 26 Jun 2026 08:58 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 26 Jun 2026 08:58 PM IST
सार

Nihang Sikh Dispute: देर रात चंडीगढ़ की तरफ से बड़ी संख्या में निहंग सिख कुल्हाल बॉर्डर पहुंचे थे। यहां उन्होंने बवाल किया और बैरियर तोड़ते हुए दून की तरफ कूच किया था।

विज्ञापन
Breaking border barrier entered In Uttarakhand Unknown Nihang Sikhs booked on serious charges
बॉर्डर पर निहंगों ने तोड़े बैरिकेड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए निहंग सिखों के पहले जत्थे के बृहस्पतिवार रात कुल्हाल बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में प्रवेश करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि बैरिकेडिंग तोड़ने, पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास करने, हथियार लहराकर भय फैलाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं हुईं हैं।

विज्ञापन


एसपी देहात पंकज गैरोला ने बताया कि कर्णप्रयाग में निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद हुआ था। सोशल मीडिया पर 25 जून को बड़ी संख्या में निहंग सिखों के कर्णप्रयाग पहुंचने की अपील की गई थी। इसके मद्देनजर कुल्हाल बैरियर पर पुलिस, पीएसी और आईटीबीपी की तैनाती की गई थी। पुलिस ने जत्थे से बिना हथियार और छोटे-छोटे समूहों में यात्रा करने का अनुरोध किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन


Dehradun: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, प्रशासन और निहंगों के बीच सकारात्मक वार्ता, बढ़ाई गई सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

वार्ता विफल होने के बाद निहंग सिख बैरिकेडिंग तक पहुंचे और तलवार, कृपाण, फरसे, भाले व अन्य हथियार लहराते हुए बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकल गए। इस दौरान बैरिकेडिंग के आसपास खड़े वाहनों को भी क्षति पहुंचाई गई और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

अज्ञात निहंग सिखों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक सेवक पर हमला, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आपराधिक बल प्रयोग और लोगों में भय का माहौल बनाने जैसे आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed